प्राज्ञ मानव
मनुष्य एक बुद्धिमान और तर्कशील प्राणी के रूप में; मनुष्य की स्वविषयक धारणा के विकास में एक और चरण।
Hyle
पुद्गल
भौतिक द्रव्य का बोधक यूनानी मूल से व्युत्पन्न शब्द।
Hylomorphism
पुद्गलाकारवाद्
वह मत कि सभी भौतिक वस्तुएँ दो तत्वों के मेल से बनी हैं : एक है आद्य भौतिक द्रव्य या पुद्गल जो कि जगत् में सातत्य और तादात्म्य का आधार है और दूसरा है आकार।
Hylosis
पुद्गलवृत्ति
अमरीकी नव्य यथार्थवादी मॉन्टेग्यू द्वारा चित्तवृत्ति (मानसिक अवस्था) के साथ पाई जाने वाली (सहचारी) भौतिक अवस्था के लिए प्रयुक्त शब्द।
Hylosystemism
भूततंत्रवाद, पुद्गलतंत्रवाद
भौतिक पिंडों की रचना के बारे में वह सिद्धांत कि उनके अणु और परमाणु वस्तुतः परमाणु से भी सूक्ष्म अंशों से बने होते हैं जो कि गतिशील तंत्र के रूप में परस्पर संयुक्त होते हैं।
Hylotheism
पुद्गलेश्वरवाद, जड़ेश्वरवाद
ईश्वर का पुद्गल या जड़ द्रव्य से अभेद करने वाला सिद्धांत। भौतिकवाद सर्वेश्वरवाद का समानार्थी।
Hylozoism
भूतजीववाद
वह मत कि जीवन भौतिक द्रव्य से व्युत्पन्न है, उसका एक गुणधर्म है और उससे पृथक नहीं किया जा सकता, अर्थात् वह कोई स्वतंत्र और नया तत्त्व नहीं है।
Hyper-Organic Values
अतिजैविक मूल्य
अर्बन (Urban) के अनुसार, वे मूल्य जो जैविक आवश्यकताओं से ऊपर हैं और मनुष्य के सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन से संबंधित होते हैं।
Hyperousios
द्रव्यातीत
नव्य-प्लेटोवाद में ईश्वर को द्रव्य से परे बताने के लिए प्रयुक्त शब्द।
Hypostasis
आधार द्रव्य
ईसाई धर्मशास्त्र में प्रयुक्त शब्द, जिसके अनुसार ईश्वर की त्रयात्मक एकता में ईश्वर (पिता), ईसा (पुत्र) एवं पवित्र आत्मा समाविष्ट है।