logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Scalloped Arch
स्कैलपित मेहराब
पाँच से अधिक चापों वाली महराब।

Scanner
क्रमवीक्षक
किसी कार्यक्रम के सभी भागों को क्रमानुसार जाँचने में प्रयुक्त एक युक्ति।

Scene
दृश्य
कथा फिल्म का वह हिस्सा जो एक ही जगह घटित होता है अथवा जो दो अथवा अधिक क्रियाकलापों को, सहदृश्य काट (क्रॉस कटिंग) द्वारा दर्शीता है।

Scene Designer
दृश्य निर्माता
निर्माण दल का वह सदस्य जो सेट की रूप रेखा तैयार करने तथा सेट निर्माण की देखरेख के लिए पूर्णतया उत्तरदायी होता है।

Scene Store Circuit
दृश्य संचय परिपथ
यह कैमरा स्मृति युक्तियॉ जो विशिष्ट दृश्यांकन स्थित के लिए कैमरा संचालन परिमापों को स्मृति में संचित रखती है।

Scenic Painting
नाट्य-मंच सज्जा धित्रावली
मंच-सज्जा को अंतिम रूप देने के लिए प्रयुक्त चित्र।

Scratch Off
स्क्रेच ऑफ, खुरच कर हटाना
एक ऐसी तकनीक जिसमें सेल पर लगी सयाही और अपारदर्शी रेखाओं को हटाया जाता है।

Scrim
अस्तर
प्रकाश को मंद करने अथवा उसके फैलाव को, प्रकाश रेखा के बीच रखे स्पन, कांच या तार के जरिए रोकने वाले अस्तर।

Script
आलेख
नाटक, फिल्म अथवा कहानी का मूल-पाठ।

Sealed Lead-Acid Battery
संमुद्रित सीसा अम्ल बैटरी
प्राचीनत्म कैमरा बैटरी। नई अभिकल्पित बैटरियों की तुलना में भारी और कम कार्यक्षमता वाली बैटरियां।


logo