विदेश से प्रविष्ट हुई किसी जीव अथवा कीट की किस्म या जाति।
Expiration
निःश्वसन
श्वसन-अंगों यानी फुप्फुस से वायु का बाहर निकलना।
Extensor muscle
प्रसारिणी पेशी
शरीर के किसी अंग या भाग को फैलाने या तानने वाली पेशी। विप. Flexor आकोचनी।
Exteroceptor
बाह्यग्राही, एक्स्टेरोसेप्टर
शरीर के बाहर के उद्दीपनों (प्रकाश, ध्वनि, गंध आदि) को ग्रहण करने वाली संवेदी संरचना।
Extracellular matrix
कोशिकाबाह्य आघात्री
कुछ ऊतकों में कोशिकाओं को घेरे रहने वाले प्रोटीनों और ग्लाइकोप्रोटीनों की अकोशिकीय आधात्री। यह विस्तृत हो सकती है, जैसे उपास्थि और संयोजी ऊतक में, तथा कैल्सीभूत हो सकती है, जैसे अस्थि आदि में।
Extracellular
कोशिकाबाह्य
कोशिका के बाहरर रहने का।
Extracellular digestion
कोशिकाबाह्य पाचन
जीव में कोशिकाओं के बाहर आहार-नाल या उसी तरह की गुहा में होने वाली पाचन क्रिया। उदा.-स्पंज के अतिरिक्त सभी बहुकोशिक प्राणियों में पाचन।
Extrachromosomal dna
ग्णसूत्रबाह्य डी.एन.ए(कोशिकाद्रव्यी डी.एन.ए.)
केंद्रक के अतिरिक्त कोशिका अंगकों अर्थात् सूत्रकणिका, हरितलवक आदि में पाया जाने वाला डी.एन.ए.।
Extrachromosomal genetic element
गुणसूत्रबाह्य आनुवंशिक तत्व
गुणसूत्र के अतिरिक्त अन्य स्थलों पर के आनुवंशिक कारक जैसे प्लाज़्मिड जो जीवाणु कोशिका के कोशिकाद्रव्य में स्वतः प्रतिकृति बनाता है।
Extranuclear genes
केंद्रकबाह्य जीन
केंद्रक के अतिरिक्त कोशिका अंगकों में पाए जाने वाले जीन।