logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Highest Good
निःश्रेयस, परमार्थ, परम पुरूषार्थ, परम शुभ नैतिकता का श्रेष्ठतम आदर्श अथवा जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य जिसको आनन्द की प्राप्ति, आध्यात्मिक पूर्णता, मोक्ष इत्यादि अनेक रूपों में माना गया है।

Historical Determinism
ऐतिहासिक नियतत्त्त्ववाद वह मत कि ऐतिहासिक घटना-क्रम किसी पूर्व-निश्चित योजना के अनुसार चल रहा है अथवा कि प्रत्येक ऐतिहासिक घटना एक या अधिक जातिगत, भूगोलीय, आर्थिक इत्यादि कारकों के द्वारा पूर्णतः निर्धारित होती है।

Historical Explanation
ऐतिहासिक व्याख्या ऐतिहासिक घटनाओं की व्याख्या। जैसे : प्लासी का युद्ध क्यों हुआ ?

Historical Materialism
ऐतिहासिक भौतिकवाद कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स का वह मत कि समाज का ढाँचा और उसका ऐतिहासिक विकास `जीवन की भौतिक परिस्थितियों` अथवा जीवन के भौतिक साधनों के उत्पादन की विधियों के द्वारा निर्धारित होते हैं।

Historical Relativism
ऐतिहासिक सापेक्षावाद, इतिहास-सापेक्षवाद लुकास का सिद्धांत कि निरपेक्ष रूप से सत्य या असत्य कुछ नहीं है, बल्कि सत्यता का एक लक्ष्य है जिसे इतिहास को प्राप्त करना है और ज्ञान सदैव सीमित और अपूर्ण होता है।

Historicism
इतिहासपरतावाद वह सिद्धांत कि किसी वस्तु की प्रकृति को समझने तथा उसके मूल्य को निर्धारित करने के लिए उसकी उत्पत्ति और विकास के इतिहास को जानना पर्याप्त होता है।

Holism
साकल्यवाद स्मट्स (Smuts) का सिद्धांत कि प्रकृति और विकास-प्रक्रिया में भावी तत्व अवयवी या साकल्य होते हैं और अवयवी अपने घटकों के योग से सदैव अधिक होता है।

Holophrastic Meaning
समग्रार्थ पूरे कथन का अर्थ जो कि उसके अलग-अलग शब्दों के अर्थ से भिन्न होता है।

Holyism
पावनवाद जर्मन दार्शनिक और धर्मशास्त्री रूडोल्फ ओटो (Otto) 1868-1937 का धार्मिक मत जिसमें ईश्वर को `पावन` कहा गया है।

Holy Spirit
पवित्र आत्मा ईसाई त्रयी (Trinity) में शामिल तीसरी शक्ति।


logo