logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Ring Plate
वलय पट्टिका
मंच की छत पर लगी छड़ जिस पर कम वजन वाली मंच में प्रयोग में आने वाली वस्तुओं को लटकाया जा सके।

Riser
1.आरोहक, आरोही पट्ट 2. राइजर
1. सामान्यत: प्लाईवुड से बना प्लेटफार्म जो कलाकारों को ऊपर उठाने अथवा स्टूडियो सेट के विभिन्न तलों के निर्माण हेतु प्रयोग में लाया जाता है। 2. मंच के सेट के नीचे लगा एक तरह की ऐसी प्रकाश युक्ति जिससे युक्ति जिससे यह आभास हो कि समुद्र में जहाज चल रहा है या बस चल रही है।

Robotic Camera
रोबोट कैमरा
इस कंप्यूटर नियंत्रित कैमरों में वास्तविक स्थान, आकार, संस्थापन और चालकों के लिए अनुपालन का क्रमादेऱ (प्रोग्राम) होता है।

Rock & Roll
रॉक एन्ड रोल
वह शब्द जो फिल्म को प्रक्षेण (प्रोजेक्शन) के समय अलग-अलग ध्वनि तथा चित्र (पिक्चर) फिल्मों को आपस में जोड़कर आगे पीछे करने में सहायक होता है।

Rom (Read Only Memory)
केवल पठन स्मृति
स्मृति जो केवल पढ़ी जा सकती है, परंतु बदली नहीं जा सकती।

Roof Light
छत प्रकाश
मंच की छत पर लगा एक प्रकाश उपकरण जिससे नीचे का एक निश्चित क्षेत्र प्रकाशमान होता है।

Rostrum
मंच, रोस्ट्रम
एनिमेशन स्टेंड और विभिन्न भागों के संदर्भ में प्रयुक्त शबद।

Rotary Unit
चक्रीय इकाई, रोटरी इकाई
एनिमेशन कंपाउंड को आधार देने वाली एक गोलाकार इकाई जिसकी सहाता से पूरे कंपाउंड को किसी भी कोण पर मोड़ा जा सकता है या पूरे 360 डिग्री के वृत्त में भी घुमाया जा सकता है।

Rotoscope
रोटोस्कोप
उपकरण का एक भाग जो कैमरे में लगा होता है। यह ट्रेवलिंग मैट्स के लिए, अभिविन्यास बनाने के उद्देश्य से, कैमरे से केपाउंड टेबिल तक मोशन पिक्चर छवियों को प्रक्षेपित करने के लिए प्रयुक्त होता है।

Rotoscope Wiggle
रोटोस्कोप विगल
एनिमेशन रेखाचित्रों के पेस्तुतिकरण में भिन्नता। जब मेटस हाथ से बने हों तो, रोटोस्कोपिंग की प्रक्रिया के दौरान, फेम दौरान, फ्रेम दर फ्रेम धीमी और कसी हुई गतियों या अनियमित आकारों को मिलाने के परिणाम स्वरूप ऐसा होता है।


logo