logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Heterodoxy
विपथिता, अरूढ़िवादिता किसी भी धर्म के अनुयायी की उसके रूढ़ या पारंपरिक स्वरूप का अंधानुसरण न करते हुए किन्हीं बातों में उससे दूर जाने या हट जाने की अवस्था।

Heterological
परगुणार्थक शब्दों की इस विशेषता का सूचक विशेषण कि वे जो गुण प्रकट करते हैं वह स्वयं उनका गुण नहीं होता। उदाहरणार्थ : लम्बा स्वयं एक लम्बा शब्द नहीं है।

Heteronomy
परायत्तता, परतंत्रता अपने से बाहर के नियम के अधीन या दूसरे की इच्छा के वशीभूत होने का लक्षण। भेद के लिए देखिए `autonomy`।

Heteropathic Effect
नवगुणात्मक कार्य मिल (Mill) के अनुसार, ऐसा कार्य जो अपनी कारणात्मक उपाधियों के कार्यों का योग मात्र न होकर कुछ नवीनता से युक्त होता है।

Heteropathic Intermixture Of Effects
नवगुणात्मक- कार्य-सम्मिश्रण अनेक कारणों का संयोग होने की दशा में उनके अलग-अलग कार्यों का वह सम्मिश्रण जिसमें समग्र कार्य प्रकार की दृष्टि से अपने संघटक कारणों से भिन्न होता है।

Heteropathic Unipathy
इतरैकानुभूति एक प्रकार का भावात्मक तादात्म्य जिसमें अहं इतर के साथ एक हो जाता है। दूसरे प्रकार के भावात्मक तादात्म्य के लिए देखिए `diopathic unipathy`।

Heteropsychological Ethics
विषम-मनोवैज्ञानिक नीतिशास्त्र जेम्स मार्टिन्यू (James Martineau) द्वारा उस नैतिक सिद्धांत के लिए प्रयुक्त पद जो अंतर्विवेक से भिन्न मानसिक तथ्यों पर आधारित होता है।

Heterotelic
अन्यहेतुक किसी दूसरे के प्रयोजन का साधक (कर्म) इत्यादि।

Heterozetesis
प्रतिज्ञांतर सिद्धि, अर्थान्तर सिद्धि तर्कशास्त्र में, वह दोषपूर्ण युक्ति जो अभीष्ट निष्कर्ष को छोड़कर किसी असंबद्ध बात को सिद्ध करती है।

Heuristic Fiction
अन्वेषणोपकारी कल्पितार्थ, अन्वेषणोपयोगी कल्पितार्थ एक ऐसा संप्रत्यय जो किसी वास्तविकता का बोधक तो नहीं होता पर नई बातों की खोज करने में सहायक होता है और इसलिए वैज्ञानिक उसका त्याग नहीं करते। परमाणु को किसी-किसी ने ऐसा ही एक कल्पितार्थ माना है।


logo