प्रकाश तथा अंधकार के क्रम एंव अवधि में परिवर्तन के प्रति प्राणियों तथा पौधों की कार्यिकीय (शरीरक्रियात्मक) अनुक्रिया |
Photoreceptor
प्रकाशग्राही
प्रकाश के प्रति संवेदनशील कोशिका या अंग | इनका वर्णक प्रकाश अवशोषण और रासायनिक परिवर्तन के बाद संबद्ध तंत्रिकाओं को उद्दीप्त करता है |
Photosynthesis
प्रकाश-संश्लेषण
प्रक्रिया जिसमें प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल से कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण होता है |
Phototaxis
प्रकाशानुचलन
प्रकाश उद्दीपन के प्रति समूचे जीव की अनुक्रिया जिसके फलस्वरुप जीव उद्दीपन की तरफ या उससे दूर जाता है; जैसे पंखदार दीमकों का प्रकाश की ओर उड़ना |
Phragma
फ्रेग्मा
पृष्ठकों (वक्ष-पृष्ठक) के पट्टीका जैसे नतिवर्तन(inflections) जो कीटों के पंखों की पृष्टीय अनुदैर्घ्य पेशियों के संलग्न के लिए आधार प्रदान करते हैं |
Phylogeny
जातिवृत्त
किसी जीव, जाति या समूह के विकास का इतिहास या उन सभी अवस्थाओं का क्रम जिनसे गुजरने के बाद किसी जीव का विकास हुआ है |
Phylum
संघ फ़ाइलम
वर्गीकरण में एक बड़ा प्रमुख विभाग या वर्गक (टैक्सॉन) जिसमें कई वर्ग (क्लास) होते हैं |
Physiologic specialization
कार्यिकीय विशिष्टीकरण
आनुवंशिक रुप से भिन्न बहुत-सी समष्टियों का पाया जाना जो आवृत्तिक दृष्टि से एक जैसी होती हैं परंतु शरीरक्रियात्मक, जैव रासायनिक अथवा विकृति-जन्य लक्षणों में भिन्नता दर्शाती हैं |
Physiology
कार्यिकी, शरीरक्रिया विज्ञान
शरीर में होने वाली जीवन क्रियाओं तथा विभिन्न संरचनाओं के कार्यों के अध्ययन से संबंधित जीवविज्ञान की शाखा |