logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Chlorosome
क्लोरोसोम, हरितकाय
कुछ हरित प्रकाशसंश्लेषी जीवाणुओं के कोशिका-द्रव्य में मौजूद सिगार-रुपी आशय।

Choanocyte
कीपाणु
स्पंजों की प्ररुपी कोशिका, जिसमें कशाभ के चारों तरफ जीवद्रव्य का पतला कॉलर होता है। कुछ कशाभी प्रोटोजोआ प्राणियों (कोएनोफ्लेजेलेटा) में भी ऐसी कोशिकाएं पाई जाती हैं।

Cholinesterase
कोलीनेस्टरेज़
ऐसिटिलकोलीन को विघटित करने तथा तंत्रिकाओं के अंतिम छोर पर उसका संचय रोकने वाला एन्ज़ाइम।

Cholinesterase inhibitor
कोलीनेस्टेरेज संदमक
कोई भी कार्ब-फॉस्फेट, कार्बोमेट या अन्य कीटनाशक रसायन जो तंत्रिका-तंत्र से संबद्ध ऐसीटिल कोकीन को निष्क्रिय करने वाले एंजाइम की क्रिया में बाधा उत्पन्न करता है।

Chondriocyte
उपास्थ्यणु
उपास्थि कोशिका

Chondriome
कॉन्ड्रियोम
कोशिका में मौजूद सभी माइटोकोंड्रियाओं का सामूहिक नाम।

Chondriosome
कॉन्ड्रियोसोम
दे.-mitochondria सूत्रकणिका।

Chondrocranium
उपास्थिकपाल
कपाल के उपास्थिमय होने की अवस्था, जो भ्रूणों में अस्थायी और कुछ एलास्मोब्रैंक मछलियों में स्थायी होती है।

Chordata
कॉर्डेटा
प्राणिजगत का एक विशाल एवं महत्वपूर्ण संघ जिसमें हेमिकॉर्डेटा, यूरोकॉर्डेटा, यूरोकॉर्डेटा, सेफैलोकॉर्डेटा तथा सभी कशेरुकी आते हैं। वयस्क या परिवर्धन की किसी न कीसी अवस्था में पृष्ठरज्जु और (ग्रसनी की भत्तियों में) क्लोम रंध्रों का होना, और पृष्ठ तल पर स्थित खोखला नलिकाकार तंत्रिका-तंत्र इनके प्रमुख लक्षण हैं।

Chorion
जरायु
1. कीट अंड-कला का अकाइटिनी कवच, जो अंडाशय की कोशिकाओं द्वारा अंडाणु के चारों ओर स्रावित होता है।
2. सरीसृपों, पक्षियों व स्तनियों में भ्रूण का बाहरी आवरण बनाने वाली झिल्ली, जो उल्ब को सुरक्षित रखती है और स्तनियों में अपरा बनाने में योग देती है।


logo