logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of International Law (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Atomic club (= Nuclear club)
परमाणु क्लब विश्व के परमाणु शक्ति के उत्पादक विभिन्न राज्यों जैसे, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस ब्रिटेन, फ्रांस और चीन का एक अनौपचारिक गुट जिसे परमाणु समूह भी कहा जाता है । ये शक्तियाँ परमाणु शक्ति पर अपना एकाधिकार मानती थी इस अभिप्राय से इन्होंने एक बहुराष्ट्रीय संधि का भी संपादन किया जिसे परमाणविक प्रसारण निरोधक संधि कहते हैं, और जिस पर लगभग सौ राज्यों ने हस्ताक्षर किए हैं, परन्तु अनेक राज्य जैसे भारत, पाकिस्तान आदि ने इस संधि को स्वीकार नहीं किया है ।

atomic energy control
परमाणु ऊर्जा - नियंत्रण परमाणु शक्ति के उत्पादक राष्ट्रों द्वारा प्रायोजित तथा अंतर्राष्ट्रीय समाज द्वारा सामान्य रूप से अनुमोदित ऐसे प्रतिबंध जिनसे परमाणु शक्ति के आविष्कार, उत्पादन, विकास और परमाणु अस्त्र - शस्त्रों के निर्माण पर नियंत्रण लगाने के प्रयत्न किए गए हैं । उनका उद्देश्य समस्त मानव जाति को परमाणु युद्ध के व्यापक विनाश अथवा विध्वंस से बचाना और परमाणु शक्ति का प्रयोग अधिकाधिक शांतिपूर्ण प्रयोजनों तथा कार्यों तक सीमित करना है ।

authoritative Interpretation
प्राधिकृत निर्वचन, प्रामाणिक व्याख्या संधि के हस्ताक्षरकर्ता पक्षकारों द्वारा पारस्परिक सहमति से की गी संधि के किसी विवादास्पद खंड की व्याख्या को प्रामाणिक व्याख्या कहते हैं ।

automatic renewal
स्वतः नवीकरण किन्ही दो अथवा अधिक राज्यों द्वारा किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए किए गए समझौते या संधि में निर्धारित अवधि के पश्चात् उसे स्वतः पूर्ववत् बनाए रखने के लिए दो प्रकार के उपाय किए जा सकते हं () संधि की अवधि समाप्त ह ने पर संबद्ध राष्टों के प्रतिनिधि औपचारिक रूप से इसका नवीकरण कर सकते हैं या () संधि पर हस्ताक्षर करते समय ही संबंधित पक्षों द्वारा ऐसी धारा का समावेश कर दिया जाता है जिसके अंतर्गत निश्चित अवधि समाप्त होने पर यदि कोई क पक्ष इसके विपरीत इच्छा व्यक्त न करे, तो उस संधि का नवीकरण स्वतः हो जाता है ।

award
पंचाट, अधिनिर्णय किसी पंच - न्यायालय या न्यायाधिकरण द्वारा दिया गया निर्णय ।

Axis Powers
धुरी राष्ट्र द्वितीय महायुद्धापूर्व जर्मनी, इटली और जापान के मध्य हुआ एक गठबंधन जिसका उद्देश्य इन राष्ट्रो की वैदेशिक और सैनिक नीतियों में समन्वय करना था । द्वितीय महायुद्ध में ये देश और इनके अन्य सहयोगी राज्य धुरी राष्ट्र कहलाए ।


logo