logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Sulcate
सल्कसयुक्त
(परागाणु बाह्यचोल) जिसमें सल्कस हो।

Suleus
सल्कस
परागकण के दूरस्थ प्रदेश में स्थित लम्बे से खात। लम्बे खातों के तीन प्रकरों में ये सर्वाधिक लम्बे होते हैं। इनका लम्बाई-चौड़ाई का अनुपात 2:1 होता है।

Supra basal
अधि आधारी
(शिराएँ) जो आधार के कुछ ऊपर से निकलती हैं।

Suprategillar
अधिटेजिलमी
(अलंकरण) जो टेजिलम के ऊपर तक निकलआते हैं।

Sutcliffia
सटक्लिफिया
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मेलीज गण का एक वंश। कार्बनी युग के इन पौधों में केन्द्रीय रंभ विशाल होता हैं।

Svalbardia
स्वालबार्डिया
संवहनी पादपों के प्रोजिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के आर्केयॉप्टेरिडेलीज़ गण का एक वंश। डिवोनियन युग के इन पौधों के अक्ष में एकलाक्षी शाखन होता है।

Synangial hypothesis
संबीजाणुधानी परिकल्पना
वह परिकल्पना जिसकी यह मान्यता है कि बीज का विकास संबीजाणुधानी की बीजाणुधानियों के बाह्यचक्र के बंध्यीकरण से हुआ।

Syncolpate
संकॉल्पसी
(पृष्ठ) जिस पर ध्रुवों में बहुत से कॉल्पस मिले जुले स्थित होते हैं।

Syndetocheilic
सिंडेटोकाइलिक
(रंध्र संमिश्र) जिसमें दो द्वार-कोशिकाएँ तथा सहायक कोशिकाएँ एक ही बाह्यत्वचीय कोशिका से उत्पन्न होती हैं।

Synexine
संबाह्यचोल, संऐक्साइन
समूचे पराग चतुष्टक को घेरे रहने वाली झिल्ली।


logo