हेगेलवाद
प्रसिद्ध प्रत्ययवादी जर्मन दार्शनिक हेगेल (1770-1831) का सिद्धांत जिसके अनुसार परमसत् प्रत्ययस्वरूप है एवम् उसकी सृजन विकास की प्रक्रिया द्वंद्वात्मक है।
Hegelian Left
हेगेलीय वामपक्ष
हेगेल की विचारधारा का क्रांतिकारी आदर्शों के समर्थन के लिए उपयोग करने वाले विचारकों का समुदाय।
Hegelian Right
हेगेलीय दक्षिणपक्ष
हेगेल की विचारधारा का धर्म, नीति और राजनीति के सनातन आदर्शों के समर्थन के लिए उपयोग करने वाले विचारकों का समुदाय।
Hegelian Triad
हेगेलीय त्रिक
हेगेल की द्वंद्वात्मक दार्शनिक प्रणाली के तीन चरण : पक्ष (thesis), प्रतिपक्ष (antithesis) और संपक्ष (synthesis)। देखिए `dialectical method`।
Hell
नरक
प्रायः सभी धर्मों द्वारा कल्पित वह स्थान या लोक जहाँ दुष्टात्माएँ मृत्यु के पश्चात् जाती हैं और तरह-तरह की यंत्रणाएँ भोगती हैं।
Henological Argument
पूर्णतामात्रिक युक्ति
ईश्वर के अस्तित्व को सिद्ध करने के लिए दी गई वह युक्ति कि पूर्णता की विभिन्न (कम या अधिक) मात्राएँ पाई जाती हैं और इसलिए कहीं उसकी अधिकतम मात्रा अवश्य होनी चाहिए जो कि ईश्वर में ही हो सकती है।
Henotheism
एकैकाधिदेववाद
वैदिक विचारधारा में पाई जाने वाली प्रत्येक देवता की स्तुति करते समय उसको सर्वोच्च मान लेने की प्रवृत्ति को मैक्समूलर द्वारा दिया गया नाम।
Heresy
अपधर्मिता, अपधर्म, अपसिद्धांत
किसी मत, धर्म, वाद या सिद्धांत के अनुयायी होने का दावा करने वाले व्यक्ति का कोई ऐसा विश्वास जो उस मत, धर्म इत्यादि के विरूद्ध हो।
Hesychasm
प्रशांतचित्तता
दिव्य-दर्शन या परमानंद-लाभ के लिए शांत होकर चिंतन करने की मनःस्थिति, अथवा चौदहवीं शताब्दी के उन ईसाई रहस्यवादियों का सिद्धांत जो इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशांत चिंतन की प्रणाली को अपनाते थे।
Heterization
इतरीकरण
सामान्यतः एक से अन्य हो जाना; विशेषतः हेगेल के दर्शन में, परम सत् (आत्मन्) का जगत् (अनात्मन्) के रूप में परिणत हो जाने की क्रिया।