ऐसा रसायन, जिसका प्रयाग पीड़क को किसी पादप या पर्यावरण स्थल से दूर करने में किया जाता है।
Eradication
उन्मूलन
किसी क्षेत्र से कीटों, खरपतवारों, रोगाणुओं या अन्य पीड़कों का पूर्णतः विलोपन।
Erythrocyte
रक्ताणु
कशेरुकिओं में चपटी बिंब-जैसी गोल कोशिकायें, जो हीमोग्लोबिन वर्णक की उपस्थिति के कारण लाल होती है। हीमोग्लोबिन की सहायता से ये शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन पहुंचाती हैं और वहां से कार्बन डाइ-ऑक्साइड ले लेती हैं। केवल स्तनियों में ये केंद्रक विहीन होती हैं।
Erythropoiesis
रक्ताणु-उत्पत्ति
अस्थि मज्जा में पूर्वगामी रक्ताभ कोशिकाओं का रक्ताणुओं में विभेदन।
Escape
पलायन, बचाव
वह घटना, जिसमें सुग्राही पादप कीट के आक्रमण से बच जाता है।
Ethology
स्वाभाविकी
प्राणियों के व्यवहार का अध्ययन; विशेषकर प्राकृतिक परिस्थितियों में प्राणियों के नैसर्गिक या सहज व्यवहार का अध्ययन।
Euchromatin
यूक्रोमैटिन
क्रोमैटिन का असंघटित आनुवंशिकता-सक्रिय क्षेत्र।
Eucoiliform larva
सुकुंडलित डिंभक
डिंभकों का ऐसा प्रकार, जिसमें तीन जोड़ी लंबे वक्षीय उपांग और पुच्छ के समान एक लंबा उद्वर्ध होता है। यह डिंभक डिप्टेरा कीटों का परजीवी होता है।
Eugenics
सुजनिकी
वरणात्मक प्रजनन द्वारा मानवों के आनुवंशिक विशेषकों में सुधार लाने की विधियों का अध्ययन एवं तत्सम्बंधी सिद्धान्त।
Eugenics
सुजननिकी, सुजननविज्ञान
आनुवंशिकी के आधार पर मानव की भावी पीढ़ियों को अधिक उन्नत बनाने की विधि या संकल्पना।