logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Strobilus
शंकु
अक्ष के सिरे पर स्थित स्पाइक जैसी फलावली, जिसमें बीजाणुओं को धारण करने वाले बीजाणु-पर्णों, बीजाणुधरों तथा शल्कों का मिलजुल कर या अकेले ही समुच्चय होता है। ये सूक्ष्मपर्णी पर्णांगों तथा अनावृतबीजियों में पाए जाते हैं।

Stromatolite
स्ट्रोमैटोलाइट
शैवाल निर्मित चूनेदार अवसाद जिन्हें जीवाश्म मान लिया गया है क्योंकि ये प्रीकैम्ब्रियन युग की जीवन विषयक सूचना देते हैं।

Structure
संरचना
(परागाणु वि.) बाह्यचोल (एक्साइन) का आंतरिक लक्षण समुच्चय जिसमें अलंकरण शामिल नहीं हैं।

Sub Fossil
उप जीवाश्म
हाल में बने जीवाश्म, जिनमें जीवाश्मीभवन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो चुकती।

Sub infraturma
उप अघोप्रभाग
विकीर्ण परागाणुओं के कृत्रिम वर्गीकरण में प्रयुक्त सबसे निचली कोटि, जो अधोप्रभाग के नीचे आती है।

Suborbiculate
उप गोलाकार
पर्ण संरूपी वर्गीकरण में वह पत्ती, जो लगभग गोल सी हो। इसका लम्बाई चौड़ाई का अनुपात 6:5 होता है।

Subsidiary cell
सहायक कोशिका
रंध्र की द्वार-कोशिकाओं के साथ वाली कोशिकाएँ जो बाह्यत्वचा की अन्य कोशिकाओं से भिन्न होती हैं।

Sub sigillaria
सब सिजिलेरिया
सिजिलेरिया का उप वंश। इन पादपों में पर्णतल्प खड़ी कतारो में होते हैं।

Sub turma
उप प्रभाग
विकीर्ण परागाणुओं के कृत्रिम वर्गीकरण में प्रयुक्त कोटि, जो प्रभाग के नीचे और अधोप्रभाग के ऊपर आती है।

Succor greek flora
सकर ग्रीक वनस्पतिजात
कोलम्बिया पठार वनस्पति का एक अल्पांश। माइओसीन युग की इस वनस्पति में प्रमुख पादप ग्रे क्वेकर्स, सीड्रेला, अल्मस, पाइसिया तथा एसर।


logo