logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Hasidism
हसीदवाद यहूदी धर्म के अन्तर्गत एक रहस्यवादी आन्दोलन जिसका उदय पोलैंड में अट्ठारहवीं सताब्दी में हुआ था; तथा तीसरी शताब्दी ई.पू. में स्थापित एक संप्रदाय का सिद्धांत जो यहूदी धर्म में प्रविष्ट यूनानी प्रभावों का विरोधी था।

Hasty Generalization
अविचारित सामान्यीकरण वह दोषपूर्ण सामान्यीकरण जिसमें पूरी छानबीन किए बिना ही थोड़े-से दृष्टांतों के आधार पर एक सामान्य कथन कर दिया जाता है।

Hearsay
अनुश्रुति, जनश्रुति, किंवदन्ती ठोस, प्रमाणरहित, सुनी-सुनाई बात।

Heaven
स्वर्ग देवताओं तथा पुण्यात्माओं का (कल्पित) निवास-स्थान।

Hedonics
सुखशास्त्र बाल्डविन (Baldwin) के अनुसार, सुख और दुःख की मानसिक अवस्थाओं का, उनके परिवर्तनों और विकास का, अध्ययन करने वाला शास्त्र।

Hedonism
सुखवाद, प्रेयवाद नीतिशास्त्र में, वह सिद्धांत कि सुख ही एकमात्र शुभ है या सर्वोच्च साध्य है।

Hedonistic Aesthetics
सुखवादी सौन्दर्यमीमांसा वह सौन्दर्यमीमांसीय सिद्धांत, जिसके अनुसार सौन्दर्य एवं सुख के बीच तादात्म्य संबंध हो। अर्थात् सुख देने वाली वस्तु ही सुन्दर है।

Hedonistic Calculus
सुखवादी कलन बेन्थम (Benthum) द्वारा प्रस्तावित गणना-पद्धति जिसका उद्देश्य गणितीय शब्दावली में किसी कर्म से प्राप्त होने वाले सुख का मूल्यांकन करना होता है और इस आधार पर वैकल्पिक कर्मों में से एक का चुनाव करने में कर्ता की सहायता करना होता है।

Hedonistic Optimism
सुखवादी आशावाद हर्बर्ट स्पेंसर (Herbert Spencer) का वह विश्वास कि विकास की प्रक्रिया में कालांतर में सुखवादी आदर्श स्वतः ही प्राप्य हो जायेगा।

Hedonistic Utilitarianism
सुखवादी उपयोगितावाद नीतिशास्त्र में वह सिद्धांत जो कर्म के औचित्य का आधार शुभ को उत्पन्न करने की उसकी क्षमता को मानता है (उपयोगितावाद) और शुभ को सुख से अभिन्न स्वीकार करता है (सुखवादी)।


logo