एक प्लैज़्मिड, जो स्वायत्त और स्वतः प्रतिकृतिकर अवस्था में रहता हो अथवा परपोषी के गुणसूत्रों में घुलमिल सकता हो।
Epistasis
प्रबलता
एक प्रकार की जीन-अंतरक्रिया जिसमें एक जीन दूसरे अविकल्पी जीन (जीनों) के लक्षणप्ररुप की अभिव्यक्ति नहीं होने देता।
Epistomal suture
अधिमुखक सीवन
अग्रमुखपालि सीवन, आनन (face) के आर-पार अवकपोल के अग्रसिरों को जोड़ने वाली खांच, जिससे अंदर की ओर एक मजबूत अधिमुखक कठक बन जाता है। यह कठक प्ररुपतः सीधा, परंतु ऊपर की ओर चापित, कभी-क्भी अनुपस्थित रहता है।
Epithelial cell
उपकला-कोशिका
शरीर की बाह्य एवं आंतरिक सतहों के आवरण, ग्रंथियों और संवेदांगों के भागों का निर्माण करने वाली स्तराधानित कोशिकाएँ जिनकी आसन्न झिल्लियों के बीच बंधकाय होते हैं। इनका एक पृष्ठ मुक्त तथा दूसरा आधार झल्ली पर टिका हुआ रहता है।
Epithelium
उपकला, एपिथीलियम
किसी अंग, नली, गुहा आदि की सतह को ढकने वाला कोशिकीय ऊतक। कोशिकाओं की आकृति या संरचना के अनुसार इनके कई प्रकार होते हैं; जैसे स्तंभाकार (कॉलम्नर), घनाभ (क्यूबाइडल), शल्की (स्क्वैमस) आदि।
Epizoic
अधिजान्तव
प्राणी के शरीर पर रहने वाला अथवा उससे संलग्न रहने वाला।
Epizoon
अधिजंतु
वह प्राणी जो दूसरे प्राणी की बाहरी सतह पर रहता है। दे. Ectoparasite।
Epoch
युग
पृथ्वी के कालक्रम का सबसे छोटा भूविज्ञानीय खंड। कई युग मिलकर एक कल्प बनाते हैं और कई कल्प मिलकर एक महाकल्प। उदा. पेलियोसीन, इओसीन, ओलिगोसीन, मायोसीन तथा प्लायोसीन।
Equilibrium position
संतुलन स्थिति
किसी कीट जाति का समष्टि घनत्व जो दीर्घकाल तक लगभग स्थिर बना रहकर माध्य स्तर के आस-पास घटे-बढ़े।
Era
महाकल्प
पृथ्वी के कालक्रम का सबसे भूविज्ञानीय खंड, जिसमें कई कल्प होते हैं। पांच प्रमुख महाकल्प ये हैः प्राग्जैविक (एजोइक),कैम्ब्रियनपूर्व (प्रीकैम्ब्रयन), पुराजीवी (पेलियोजोइक), मध्यजीवी (मेसोजोइक)और नूतनजीवी (सीनोजोइक)।