logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Ramp
रैम्प, ढलान
एक ढलानदार सतह जो ऊपर-नीचे की दो विभिन्न सतहों को जोड़ती है।

Rang Mahal
रंग महल
राजाओं और नवाबों का आमोद स्थल।

Raster
चित्ररेखा पुंज, रास्टर
टेलीविजन परदे का वह प्रतिदीप्त हिस्सा जो रखाओं के क्रमवीक्षण से लिर्मित होता है।

Raster Scan Aliasing
रास्टर स्कैन एलियासिंग
टी.वी. रास्टर से एक कोण पर स्थित बिना फिल्टरित सोपानी रेखाओं को भी एलियासिंग कहते है।

Rath
रथ
मंदिर का रथ। कभी-कभी यह पूजा स्थल के तौर पर भी प्रयोग होता है।

Reaction Shot
प्रतिक्रया शॉट, रिएक्शन शॉट
वह शॉट जो किसी विषय , कलाकार की प्रतिक्रिया को अभिव्यकत करे।

Recap
संक्षेप पुनरावर्तन, सार, संक्षेप
1.दूरदर्शन के सीरियलों में पिछले वत्तांत को पुन: स्मरण कराने के उद्देश्य से उसका संक्षेप में प्रस्तुतिकरण। 2. संक्षेप में दोहराना।

Reception
ग्रहण, अभिग्रहण
प्रसारण संकेतों को प्राप्त करना।

Recital
संगीत समारोह
किसी एकल वादक/गायक अथवा छोटे समूह द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय संगीत।

Reclining Chair
आराम कुर्सी
यंत्र चालित एक ऐसी कुर्सी जिसकी पीठ नीचे की ओर झुकाई जा सकती है और इसी क्रम में पायदान ऊपर उठ जाता है। इसमें बैठने वाला व्यक्ति स्वयं को क्षैतिज अवस्था में रखता है।


logo