भ्रूणोद्भव (एम्ब्रियोजेनेसिस) मे एक कोरकखंड (ब्लास्टोमियर)का दूसरे के ऊपर फेल जाना, जिसके फलस्वरूप बाहरी परत बाह्यचर्म बन जाती है ओर भीतरी अंतश्चर्म तथा मध्यजनस्तर (मेसोडर्म) बनाती है ।
Epicranial suture
अधिकपाल सीवन
कीट शिर के कपाल में अंग्रेजी के अक्षर Y के आकार की सीवन। इसमें शीर्ष की मध्य किरीटी सीवन और आनन क्षेत्र की अपसारी (divergent) ललाट सीवन सम्मिलित है।
Epicuticle
अधिक्यूटिकल
चार स्तर वाले तंत्र के अंतर्गत क्यूटिकल का सबसे बाहरी स्तर (तीन स्तर वाले तंत्र के वल्कुट स्तर के समान)।
Epidermis
अधिचर्म, बाह्यत्वचा
प्राणियों के शरीर में त्वचा की बाहरी रक्षात्मक परत, जो भ्रूण के बाह्यचर्म या अधिकोरक से बनती है ( तु. Hypodermis)।
Epididymis
एपिडिडिमिस, अधिवृषण
शुक्रवाहक की लंबी कुंडलित नलिकाकार संरचना। उच्चतर कशेरुकियों में यह वृषण और शुक्रवाहक के बीच स्थित होती है। स्तनियों में इसके दो भाग हो जाते हैं - कैपुट (caput) और कॉडा (cauda)।
Epigenesis
अनुजनन
एक धारणा जिसके अनुसार यह माना जाता है कि प्रत्येक पीढ़ी में भ्रूण का विकास पुनरुत्पत्ति सिद्धांत के विपरीत अविभेदित पदार्थ द्वारा नए सिरे से होता है।
Epimere
एपीमियर
कीट के शिश्नाधार का पृष्ठ प्रवर्ध।
Epimeron
पश्चपार्श्वक, एपीमिरॉन
कीटों में पार्श्वक (pleuron) का भाग, जो स्थिति में अग्रपार्श्वक (episternum) की तरह पश्च अथवा लगभग इतना ही आगे हो सकता है।
Epipharynx
अधिग्रसनी
एक मध्यपालि जो कभी-कभी ऊर्ध्वोष्ठ या मुखपालि के पश्च (या अधर) पृष्ठ पर उपस्थित रहती है।
Epiphysis
अधिप्रवर्ध, एपिफिसिस
1. कुछ हड्डियों के सिरे का भाग, जो अलग से अस्थिभवन होने के बाद मुख्य हड्डी से जुड़ जाता है; जैसे कशेरुकों तथा बाहु की हड्डीयों में।
2. कभी-कभी पिनियल काय के पर्याय के रुप में प्रयुक्त।