logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Quasi judicial
अर्ध न्यायिक विधि की व्यवस्था के अंतर्गत कार्यपालिका अधिकारियों अथवा अंगों द्वारा न्याय प्रशासन का कार्य। इसे प्रायः प्रशासकीय न्याय कहते हैं और इसकी प्रक्रिया अर्ध न्यायिक मानी जाती है। उदाहरणार्थ, किसी मामले की जाँच-पड़ताल (जिसमें साक्ष्य अथवा गवाही भी सम्मिलित है) पर विचार-विमर्श करने के पश्चात् किसी उच्च प्रशासकीय अधिकारी द्वारा दिया गया आदेश।

Queen's Bench Division
क्वींस बैन्च डिवीज़न ब्रिटेन के उच्च न्यायालय की एक पीठ।

Queen's consent
रानी की सहमति ब्रिटेन की पार्लियामेन्ट द्वारा पारित विभिन्न प्रकार के विधेयकों को प्रदान किया गया रानी अथवा राजा का अनुमोदन जिसके परिणामस्वरूप वे विधेयक राज्य की विधि का रूप धारण कर लेते हैं। अब यह मात्र औपचारिकता रह गई है और यह विश्वास किया जाता है कि रानी संसद द्वारा पारित किसी विधेयक को अस्वीकृत नहीं कर सकती।

Question hour
प्रश्न काल लोक सभा, राज्य सभा तथा विधान मंडलों की प्रत्येक बैठक का पहला घंटा जिसमें सदस्य मंत्रियों से उनके संबद्ध विभागों के विषय में प्रश्न पूछते हैं तथा मंत्री उन प्रश्नों का उत्तर देते हैं। संसदीय प्रश्न विधानांग द्वारा कार्यपालिका पर नियंत्रण रखने का एक महत्वपूर्ण उपाय है। भारत की लोकसभा के प्रक्रिया तथा कार्यसंचालन संबंधी नियम 41(2) में प्रश्नों की ग्राहयता की विभिन्न शर्तें वर्णित हैं जिनमें प्रमुख ये हैं-उसमें प्रतर्क, अनुमान, व्यंगात्मक पद, अभ्यारोप विशेषण तथा मानहानिकारक कथन नहीं होंगे। उसमें किसी व्यक्ति की पदेन या सार्वजनिक हैसियत के अतिरिक्त उसके चरित्र अथवा आचरण के विषय में प्रश्न नहीं पूछा जाएगा। उसमें व्यक्तिगत रूप से दोषारोपण नहीं किया जाएगा तथा न ही यह दोषारोपण ध्वनित होगा इत्यादि। प्रश्न तीन प्रकार के होते हैं - तारांकित प्रश्न, अतारांकित प्रश्न तथा अल्पसूचना प्रश्न। तारांकित प्रश्न वह है जिसका सदस्य सदन में मौखिक उत्तर चाहता है तथा जिस पर वह तारांक लगा देता है। अतारांकित प्रश्न पर पूरक प्रश्न नहीं पूछे जा सकते। अतारांकित प्रश्नों के उत्तर लिखित रूप में दिए जाते हैं। तारांकित अथवा अतारांकित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के लिए प्रत्येक सदस्य को 10 दिन पूर्व सूचना देनी पड़ती है। अल्प सूचना प्रश्न 10 दिन की अवधि से कम समय की सूचना पर भी पूछा जा सकता है। यदि लोकसभा के अध्यक्ष की यह राय हो कि संबद्ध प्रश्न अविलंबनीय प्रकार का है तो वह निर्देश दे सकता है कि मंत्री यह बताएँ कि वह उत्तर देने की स्थिति में हैं या नहीं और यदि हैं तो किस तिथि को। यदि संबंधित मंत्री उत्तर देने के लिए सहमत हो तो ऐसे प्रश्न का उत्तर उसके द्वारा दर्शाए गए दिन को दिया जाएगा और वह प्रश्न मौखिक उत्तर के लिए प्रश्न सूची में दिए गए प्रश्नों को निबटाए जाने के तुरन्त बाद पुकारा जाएगा। यदि मंत्री अल्पसूचना पर प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ है तथा अध्यक्ष की राय हो कि प्रश्न इतने लोक महत्व का है कि सदन में उका मौखिक उत्तर दिया जाना चाहिए तो वह निर्देश दे सकता है कि प्रश्न दस दिन की सूचना की अवधि पूरी होने पर प्रश्न-सूची में प्रथम प्रश्न के रूप में रखा जाए।

Quid pro quo
प्रतिदान किसी वस्तु या लाभ या रियायत के लिए प्रदत्त वस्तु, लाभ या रियायत। बहुधा राजनय में वार्तालाप के दौरान सौदेबाजी में यह प्रक्रिया अथवा युक्ति दृष्टिगोचर होती है।

Quisling
क्विज़लिंग, देशद्रोही नार्वे का राजनीतिज्ञ जिसका पूरा नाम विदकुन अब्राहम लारिटस क्विज़ालिंग था। उसका जन्म 18 जुलाई, 1887 अक्तूबर, 1945 को हुआ था। हिटलर ने मई, 1940 में नार्वे पर आक्रमण तथा अधिकार करने के पश्चात् उसे वहाँ का प्रधान मंत्री नियुक्त किया। क्विज़लिंग ने जर्मन आधिपत्यकारी सत्ताओं के साथ स्वैच्छिक सहयोग से कार्य किया जिसके फलस्वरूप उसका नाम देशद्रोह का प्रतीक बन गया। उसके देशवासियों ने उसके आचरण की निन्दा की। द्वितीय महायुद्ध की समाप्ति के पश्चात् उस पर मुकदमा चला तथा उसे प्राण-दंड दिया गया। अब यह शब्द `देशद्रोही` का पर्याय बन गया है।

Quo warranto
अधिकार पृच्छा यह उच्च न्यायालयों द्वारा जारी किए जाने वाले समादेशों में से एक है। अधिकार पृच्छा का समादेश न्यायालय उस स्थिति में जारी करता है जब कोई अवैध व्यक्ति किसी सार्वजनिक पद पर आसीन हो। न्यायालय मामले की जाँच करने के पश्चात यदि यह पाता है कि वास्तव में पदासीन व्यक्ति अवैध रूप से पदासीन है तो उसे पद से हटा दिए जाने का समादेश जारी कर सकता है। यही `अधिकार पृच्छा` समादेश होता है।

Racial groups
प्रजातीय समूह धर्म, वर्ण और मूलवंश के आधार पर अन्य प्रजातीय समूहों से अलग पहचाने जाने वाले समूह जैसे, काकेशियन, मंगोलियन आदि। इनकी प्रजातीय भावना इन्हें एकसूत्र में बांधे रखने में प्रेरक रहती है।

Racial myth
प्रजातीय मिथक जनमानस में व्याप्त किसी प्रजाति की श्रेष्ठता से संबंधित भावना जो उसके लीक साहित्य, संगीत तथा कला में प्रतिबिंबित होती है तथा जो समाज में अनेक प्रकार की मिथ्या धारणाओं तथा पूर्वाग्रहों को जन्म देती है।

Racial purity
प्रजातीय विशुद्धता किसी प्रजाती विशेष में, विशेषकर उसके नेताओं में, व्याप्त यह धारणा कि उनकी प्रजाति अपने मूल स्वरूप को बनाए हुए है और उसमें अन्य प्रजातियों का सम्मिश्रण नहीं हुआ है। वे उसके मूल विशुद्ध रूप को बनाए रखने के लिए अन्य प्रजातियों से सामाजिक संबंधों को वर्जित रखने का प्रयास करते हैं।


logo