logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Proscenium Arch
अग्रंमच चाप
वह फ्रेम या चाप जो अग्रमंच के आगे होता है।

Prostyle
द्वार मंडप
खंभों के सहारे खड़ा एक मंच जो तीन ओर से खुला होता है और जिसके पीछे का हिस्सा ढका होता है।

Punch
छेदक, पंच
ऐसी यांत्रिक युक्ति जो सेल और कागज में पंजीयन थिद्र करने में प्रयुक्त होती है।

Puppet Animation
कठपुतली एनिमेशन, पपेट एनिमेशन
एक ऐसी विधि जिसमें त्रि-आयामी आकृतियों की गति होती है। इसमें एक बार में एक ही वृद्धि होती है और एकल फ्रेम उद्भासन के साथ फिल्मांकन किया जाता है।

Pyramid
पिरामिड
एक ज्यामितीय ठोस आकार। यह एक बिंदु पर मिलने वाले चार झुके हुए त्रिभुजों से बना होता है। इनमें से प्रत्येक त्रिभुज पड़ौस के दोनों त्रिभुजों से सटा होता है। पुरानी मिस्र सथ्यता में ये संरचनाएँ पाई जाती हैं।

Q-Track
क्यू ट्रैक, क्यू परिपथ
वीडियो टेप पर तीन परपथ (ट्रैक) होते हैं जिसमें परला वीडियो का होता है, दूसरा श्रव्य का होता है जो वीडियो की आवाज के लिए आरक्षित होता है और तीसरा ट्रैक जिसमें अन्य कोई श्रव्य सामग्री अंकित (रिकार्ड) की जा सकती है। इस दूसरे आरक्षित परिपथ को क्यू ट्रैक कहते है। इलेकट्रॉनिक-संपादन में प्रयुक्त होता है।

Rabbet Joint
रैबेट जोड़
जोड़ का एक प्रकार। इसमें लकड़ी के एक ढुकड़े में एक खाँचा या गाड्ढा बनाकर उसमें लकड़ी का दूसरा टुकड़ा जोड़ा जाता है। इसे डैडो जोड़ भी कहते हैं।

Rack
रैक
एक स्टैंड जिसमें पुस्तकें, पत्रिकाएँ, वाद्य यंत्र आदि रखे जाते हैं। यह खाँचेदार भी हो सकता है जिसमें बंदूकें, कप आदि रखे जा सकते हैं।

Rack Focus
रैक फ़ोकस
शॉट के दौरान तीक्षण फोकस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना।

Ram (Random Access Memory)
यादृच्छिक अभिगम स्मृति
यह एक स्मृति चित्र (एकीकृत परपथ) है जो कंप्यूटर में बहुत अधिक प्रयोग होता है। इसका कार्य डॉटा को हार्ड डिस्क से लेकर मॉनीटर में भेजना है। इसको ऊर्जा हास स्मृति (वोलाटाइल मेमोरी) भी कहते है।


logo