संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग का एक गण। कार्बनी युग के इन प्राक् पर्णांगों का प्रारूपिक एकल वंश स्टॉरोप्टेरिस है।
Stauropteris
स्टॉरोप्टेरिस
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के स्टॉरोप्टेरिडेलीज़ गण का एकल वंश। कार्बनी युग के इन क्षुपों में अक्षों में 4 पालियों वाला जाइलम होता है।
Stele
रंभ
संवहनी पादपों की जड़ों तथा प्ररोहों का संवहनी सिलिन्डर। अन्तस्त्वचा नामक परत इसे वल्कुट (कॉर्टेक्स) से अलग करती है तथा इसमें अन्तस्त्वचा के भीतर परिसाइकिल, ज़ाइलम, फ्लोएम, तथा एधा (कैम्बियम) होते हैं। साथ ही केन्द्र में मज्जा भी हो सकती है।
Stenomyelon
स्टोनोमाइलॉन
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मेलीज़ गण का एक वंश। कार्बनी युग के इन पौधों में आदिरंभ में तीन कूटक होते हैं।
Stenopalynous
तनुपरागाणवी
(पादप कुल) जिनमें परागाणु प्रकारों की विविधता कम होती है।
Stenopteris
स्टेनॉप्टेरिस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के कैटोनिएलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। ट्राइएसिक युग की इन पत्तियों में बाह्यत्वचीय संरचना कोरिस्टोस्पर्मेसी कुल के अक्ष वंशों जैसी ही होती है।
Stenoxylon
स्टैनॉक्सिलॉन
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के क्लैडोक्सिलेलीज़ गण का एक वंश। डिवोनियन-पर्मियन युग के इन पौधों में बहुरंभीय तना होता हैं।
Stephano-
किरीट
(शब्द संयुतियों में) मुकुट;
Stephanospermum
स्टीफेनोस्पर्मम
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मेलीज गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के इन बीजों के न्यूसेलस तथा कवच केवल आधार को छोड़ कर अन्य स्थानों पर एक दूसरे से मुक्त होते हैं।
Stigmaria
स्टिग्मेरिया
संवहनी पादपों के लाइकॉप्सिडा वर्ग के लेपिडोडेन्ड्रेलीज गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के ये अक्ष भूमिगत होते हैं।