क्रमतादात्म्य
कार्नेप के तर्कशास्त्र में किसी वस्तु की दो निरन्तर क्षणों की अवस्थाओं के बीच तादात्म्य स्वीकार करना जबकि वे यथार्थतः दो भिन्न वस्तुएँ होती हैं, क्रमतादात्म्य कहलाता है।
Genus
जाति
अरस्तू के तर्कशास्त्र में :
1. किसी वस्तु के सारतत्त्व का वह अंश जो उससे भिन्नता रखने वाली उपजातियों की अन्य वस्तुओं से भी संबंधित है।
2. सामान्य लक्षणों से युक्त दो या दो से अधिक उपजातियों से निर्मित वस्तुओं का वर्ग।
Geometric Method
ज्यामितीय विधि
परिभाषाओं और स्वयंसिद्धियों से निष्कर्ष निकालने की वह प्रणाली जिसका ज्यामिति में अनुसरण किया जाता है और जिसे देकार्त, स्पिनोजा इत्यादि विचारकों ने दर्शन के लिए भी आदर्श माना।
Ghost Theory
प्रेत सिद्धांत
वह विश्वास कि मृत्यु के बाद भी आत्मा अदृश्य रूप में बनी रहती है और चाहने पर इस लोक के निवासियों के साथ संपर्क कर सकती है तथा उनके जीवन को प्रभावित कर सकती है।
Gnosiology
आध्यात्म विद्या
देखिए `epistemology`।
Gnosis
प्रज्ञान
मूलतः ज्ञान का समानार्थक, किन्तु प्रथम तथा द्वितीय शताब्दियों में विशिष्ट साधनों के द्वारा प्राप्त होने वाले पारमार्थिक सत्यों के ज्ञान के अर्थ में प्रयुक्त।
Gnosticism
प्रज्ञानवाद
विशेषतः ईसाई धर्म के अन्तर्गत उसके इतिहास के प्रारंभ में कुछ रहस्यवादी संप्रदायों की विचारधारा के लिए प्रयुक्त शब्द। इन संप्रदायों को बाद में चर्च ने धर्मविरूद्ध घोषित कर दिया था।
Gnothi Seauton
आत्मानं विद्धि, अपने को जानो
आत्मज्ञान के लिए प्रेरित करने वाली एक प्राचीन यूनानी सूक्ति।
Goal
ध्येय, लक्ष्य
वह जिसे प्राप्त करने के लिए कर्म किया जाता है या कर्म का अभीष्ट।
God Realization
ईश्वर-साक्षात्कार
ईश्वरार्पण बुद्धि से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए भक्त के द्वारा ईश्वर की अनुभूति प्राप्त करना।