logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Sporogonites
स्पोरोगोनाइटीज़
तक मॉस वंश। डिवोनियन युग के इन मॉसों में एक पड़े थैलस पर बीजाणुधानी धारण करने वाली खड़ी शाखाएँ होती हैं।

Sporomorphs
बीजाणु रूप
परागाणुओं के विविध आकार के वर्ग।

Sporophyll
बीजाणुवर्ण
बीजाणुधारी पत्ती जो आकार में पत्ती हो या रूपान्तरित होकर अन्य आकार की हो जाए।

Sporophyte
बीजाणु उद्भिद्
पादप की अलैंगिक पीढ़़ी जो बीजाणुओं को उत्पन्न करती है। यह द्विगुणित पीढ़ी अगुणित पीढ़ी (युग्मक उद्भिद्) से एकान्तरण करती है।

Sporopollenin
स्पोरोपोलेनिन
पराग-कणों तथा कवक-बीजाणुओं की एक्साइन में पाया जाने वाला एलकोहॉली पदार्थ।

Spring wood
बसंत काष्ठ
बसंत ऋतु में बनने वाला द्वितीयक दारु। इसकी कोशिकाएँ अपेक्षाकृत बडी तथा पतली भित्ति वाली होती हैं।

Stachyosperm
अक्षजबीजी, स्टैकियोस्पर्म
पादप जिसमें बीजाणु तनों पर लगते हैं; जैसे कार्डेटेलीज़, गिंक्गोएलीज, कोनिफरेलीज तथा टैक्सेलीज गणों के सदस्य।

Stachyotaxus
स्टैक्योटैक्सस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के कोनिफरेलीज़ गण का एक वंश। ट्राइएसिक युग के इन पौधों में पैलिसाया सरीखी पत्तियाँ होती हैं।

Star rings
तारक वलय
मेडुलोसा स्टैलेटा की संवहन-सिलिन्डर के तारे जैसे खंड। इन अतिरिक्त संवहनी अंगों में द्वितीयक दारु होता है।

Staurocytic
तारा-कोशिकीय
(रंध्र संमिश्र) जिसमें द्वार-कोशिका को चार समान रूपी कोशिकाएँ घेरे रहती हैं तथा सारी कोशिकाएँ तारे की सी आभा देती हैं।


logo