logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Generic Attribute
जातिगत गुण ऐसा गुण, जो विचाराधीन उपजाति के अतिरिक्त उस जाति की अन्य उपजातियों में भी पाया जाता है।

Generic Excludent
जातिगत व्यावर्तक डिमॉर्गन (demorgan) के तर्कशास्त्र में, किसी उपजाति पर लागू न होने वाला वह विधेय जो उस जाति पर भी लागू नहीं होता जिसके अन्तर्गत वह उपजाति है।

Generic Judgement
जातिपरक निर्णय बोसांके (Bosanquet) के द्वारा सर्वव्यापी निर्णय (`सभी प फ हैं`) को दिया गया नाम।

Generic Non-Accident
जातिगत अनागंतुक गुण वह गुण जो आकस्मिक न हो और जाति से उपजाति में आया हो।

Generic Property
जातिगत गुणधर्म वह गुणधर्म जो जाति के गुणार्थ का परिणाम हो। जैसे : समद्विबाहु त्रिभुज के तीनों कोणों के योग में दो समकोण होने की विशेषता, जो त्रिभुज (जाति अर्थात् बड़ा वर्ग) के गुणार्थ का परिणाम है।

Genetic Definition
जननमूलक परिभाषा वह परिभाषा जो परिभाष्य पद का गुणार्थ न बताकर यह बताती है कि संबंधित वस्तु की उत्पत्ति या रचना कैसे होती है। जैसे : `वृत्त` की वह परिभाषा जो यह बताए कि यह आकृति कैसे बनाई जाती है।

Genetic Epistemology
जननिक ज्ञानमीमांसा ज्ञानमीमांसा की वह शाखा जो व्यक्ति के अन्दर तार्किक, गणितीय और दार्शनिक संप्रत्ययों के विकास का अध्ययन करती है, जिसका प्रारंभ स्विस दार्शनिक ज्यॉ पिआजे (jean piaget) ने किया।

Genetic Fallacy
जननिक दोष जननिक प्रणाली का दुरुपयोग, जिसके फलस्वरूप संबंधित वस्तु के प्रति उसके आदिम मूल से उत्पन्न होने से अवमानात्मक धारणा हो जाती है।

Genetic Logic
जननिक तर्कशास्त्र बोसांके (basanquet) के अनुसार, वह तर्कशास्त्र जो विचार को विकासवादी दृष्टिकोण से देखता है, अर्थात् उसे व्यावहारिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विकसित अनुकूलनों का एक समुच्चय मानता है।

Genetic Method
जननिक विधि उत्पत्ति या मूल के आधार पर वस्तुओं की व्याख्या करने की प्रणाली।


logo