logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Popular government
लोकप्रिय सरकार, जनप्रिय सरकार वह सरकार जो राज्य के शासन को जनता की इच्छानुसार संचालित करती है। लोकतंत्रात्मक राज्यों में ही इस प्रकार की सरकारों का गठन संभव होता है क्योंकि वे जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों से निर्मित होती है और इस व्यवस्था में राज्य की सर्वोच्च शक्ति जनता में ही निहित रहती है।

Popular movement
जन आंदोलन कोई ऐसा आंदोलन जिसे अधिकांश जनता का समर्थन प्राप्त हो या जिस में जनता बहुत बड़ी संख्या में सक्रिय रूप से भाग ले रही हो-उदाहरणार्थ, गांधीजी द्वारा प्रवर्तित `भारत छोड़ो आंदोलन`। एशिया तथा अफ़्रीका के उपनिवेशों में स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनों का बहुधा यही स्वरूप था।

Popular sovereignty
लोक-प्रभुता राज्य की सर्वोच्च शक्ति जो मूल रूप से जनता में निहित है और जिसका प्रयोग, जनता अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन-संचालन में करती है। इस अवधारणा का दार्शनिक आधार रूसों के महान ग्रंथ `सोशियल कान्टेक्ट` में पाया जाता है। इसको साकार बनाने के लिए रूसो ने `सामान्य इच्छा सिद्धांत` का प्रतिपादन किया था।

Portfolio
विभाग, संविभाग संसदीय शासन-प्रणाली में मंत्रिमंडल के सदस्यों को दिए जानेवाले विभाग जिनसे उनके कार्य-क्षेत्र का निर्देशन होता है।

Postulate
अभिगृहित, अभ्युपगम कोई ऐसी प्रस्थापना जिसे सुनिश्चित तथा स्वतः सिद्ध मान लिया गया हो और जिसे आधार मानकर किसी विषय विशेष के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया जाए। पुरसिद्ध विचारक हॉब्स की यह प्रस्थापना थी कि व्यक्ति स्वभावतः कुटिल, स्वार्थी एवं झगड़ालू होता है। अतः उसे नियंत्रित करने के जिए राज्य के पास असीम सत्ता होनी चाहिए।

Potentate
सत्तारूढ़, शक्तिशाली यथार्थ में संपूर्ण सत्ताधारी राज्याध्यक्ष या शासक।

Power politics ( = macht politik)
सत्ता की राजनीति, सत्तार्थ नीति, शक्ति-राजनीति विश्व के सशक्त राष्ट्रों या किसी राज्य विशेष के सत्तारूढ़ दल द्वारा अपना प्रभुत्व बनाए रखने अथवा शासन की बागडोर संभाले रखने के लिए अपनाए गए उचितानुचित तरीके एवं युक्तियाँ।

Preferential vote
अधिमानी मत प्रभावी अल्पसंख्यक वर्गों को शासन में प्रतिनिधित्व देने के लिए निर्वाचन की एक पद्धति। मतदान में अपना मत व्यक्त करने के लिए मतदाता को बहुल मत अधिकार प्राप्त होता है और वह अपनी वरीयता का संकेत करते हुए उतने मत दे सकता है जितने उम्मीदवार निर्वाचन में भाग ले रहे हैं। जो उम्मीदवार निर्धारित कोटे के बराबर प्रथम वरीयता के मत प्राप्त कर लेता है, वह निर्वाचित घोषित कर दिया जाता है। प्रथम वरीयता के मत निर्धारित कोटे से कम रहने पर दूसरी वरीयता के मतों की गणना की जाती है और इस प्रकार, यह क्रम तब तक चलता रहता है जब तक कि कोई उम्मीदवार निर्धारित कोटे के बराबर मत प्राप्त नहीं कर लेता।

Presidential government
अध्यक्षात्मक सरकार वह शासन पद्धति जो शक्ति -पृथक्करण के सिद्धांत पर आधारित होती है अर्थात् जिसमें कार्यपालिका के सदस्य न तो विधान मंडल से लिए जाते हैं, न वे विधान मंडल के प्रति उत्तरदायी होते हैं और न ही उनके प्रति विधान मंडल का विश्वास न रहने पर उन्हें पदत्याग करना होता है। वास्तव में कार्यपालिका का कार्यकाल निश्चित अवधि के लिए होता है और कार्यपालिका का अध्यक्ष प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा निर्वाचित किया जाता है। प्रायः वह अपने मंत्रिमंडल का निर्माण करने में भी स्वतंत्र होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका इसका विशुद्ध उदाहरण है।

Primary
प्राथमिकी, प्राइमरी संयुक्त राज्य अमेरिका में, किसी पद विशेषकर राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का नामांकन करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र विशेष के किसी राजनीतिक दल के मतदाताओं की बैठक या सम्मेलन।


logo