logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Sphenostrobus
स्फीनोस्ट्रोबस
संवहनी पादपों के स्फीनॉप्सिडा वर्ग के स्फीनोफिल्लेलीज गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के इन सरल शंकुओं में 8 से 16 तक सहपत्र होते हैं।

Spike
स्पाइक
अवृन्त पुष्पों वाला ससीमाक्षी (रैसोमोस) पुष्पक्रम। इसी प्रकार का अन्य अंगो का विन्यास; जैसे रिबाउचिया की बीजाणुधानियों का।

Sporae dispersae
विकीर्ण बीजाणु
पादप अंगों से अलग्न, बिखरे हुए बीजाणुओं का सामूहिक नाम।

Sporangiophore
बीजाणुधानीधर
बीजाणुधानी का वृन्त।

Sporangium
बीजाणुधानी
निम्नतर पादपों की अलैंगिक संरचना जिसमें बीजाणु बनते हैं तथा विकीर्ण होने तक वर्तमान रहते हैं।

Sproangium Scar
बीजाणुधानी चिह्न
लैपिडोडेड्रॉन के पर्णतल्प पर एक निशान। मान लिया गया है कि इस स्थल पर बीजाणुधानी लगी होती थी।

Spore
बाजाणु, स्पोर
(1) एक कोशिकीय या बहुकोशिकीय अलैंगिक संरचना, जो बीजाणुधानी में उत्पन्न होती है और बिना किसी अन्य से युग्मन किए ही अंकुरित हो सकती है।

Spore analysis
बीजाणु विश्लेषण = Palynology

Sporocarp
स्पोरोकार्प
कोई बीजाणुधारी संरचना विशेषकर- मार्सीलिएलीज़ गण की सेम के आकार की संरचना जिसमें दोनों प्रकार के अर्थात् लघु और गुरु बीजाणु होते हैं।

Sporoderm
बीजाणु त्वक्
परागाणु की बाहरी भित्ति जिसमें अंदर की मृदु परत इन्टाइन तथा बाहरी कठोर परत एक्साइन होती है। मॉसों में एक अतिरिक्त आवरक परत पेराइन भी होती है।


logo