logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

General Idea
सामान्य प्रत्यय उस लक्षण को घटित करने वाला, जो किसी वर्ग (समष्टि) के समस्त विभिन्न व्यष्टियों में समान रूप से विद्यमान है।

General Intuition
सामान्य अंतःप्रज्ञावाद शुभ और अशुभ, उचित और अनुचित कर्मों का ज्ञान कराने वाली मानव की अन्तनिर्हित क्षमता।

General Intuitionism
सामान्य अंतःप्रज्ञावाद नीतिशास्त्र में वह मत कि अंतःप्रज्ञा सदैव कर्मों के प्रकारों के बारे में होती है, न कि विशेष कर्मों के बारे में।

Generalized Cause
सामान्यीकृत कारण कारण का वह रूप जिसमें कार्य के विभिन्न दृष्टांतों में कारण में शामिल सभी उपाधियों को न लेकर केवल समान उपाधियों को लिया गया हो।

General Logic
सामान्य तर्कशास्त्र नील (Kneale) के अनुसार, वह तर्कशास्त्र जो निषेध, संयोजन, वियोजन इत्यादि के प्रत्ययों के साथ-साथ `प्रत्येक` इत्यादि शब्दों द्वारा अभिव्यक्त सामान्यता के प्रत्यय का भी विवेचन करता है।

General Term
सामान्य पद तर्कशास्त्र में, ऐसा पद जो अनेक व्यष्टियों पर लागू होता है। जैसे: `मनुष्य`।

General Will
सामान्य-संकल्प रूसो के सामाजिक राजनैतिक चिंतन में समूह को व्यक्तित्त्व के रूप में ग्रहण करके, उसमें व्यक्ति की भाँति एक सार्वभौम इच्छा शक्ति की विद्यमानता की स्वीकृति।

Generative Realism
प्रजननात्मक यथार्थवाद वह सिद्धांत जिसके अनुसार किसी ज्ञात वस्तु का गुण, ज्ञाता की तंत्रिका तंत्र (स्नायु प्रणाली) के ऊपर होने वाली क्रिया की उपज होता है।

Generative Theory Of Sense Data
इन्द्रिय-प्रदत का प्रजननात्मक सिद्धांत इन्द्रिय प्रत्यक्ष विषयक वह मत कि इन्द्रिय प्रदत बाह्य वस्तुओं द्वारा (तंत्रिका तंत्र ज्ञाता) को प्रभावित करने के परिणामस्वरूप उत्पन्न होते है और केवल प्रत्यक्ष की अवधि में ही उनका अस्तित्त्व होता है।

Generic Accident
जातिगत आगंतुक गुण वह आगंतुक गुण जो पूरी जाति (genus) के अन्दर विद्यमान रहता है। जैसे : `मनुष्य` का कोई ऐसा गुण जो इस पद की परिभाषा का अंग न हो, न परिभाषा का परिणाम हो, पर जो मनुष्यों में ही विशेष रूप से न होकर उसकी पूरी जाति (= अधिक व्यापक वर्ग) अर्थात् सभी पशुओं में विद्यमान हो।


logo