logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Endoderm
अंतर्जनस्तर
भ्रूण के तीन प्राथमिक स्तरों में से सबसे भीतर स्तर, जिससे पाचन तथा श्वसन अंगों की उपकला (एपिथीलियम) बनती हैं।

Endodermal epithelium
अंतःचर्मी उपकला
आंत्र की अवकाशिका को घेरे रहने वाला एकल कोशिकाओं का स्तर।

Endogenous
अंतर्जात
उत्पदक संरचना के भीतर पैदा होने वाला।

Endomixis
अंतःमिश्रण
कुछ कशाभी प्रोटोजोआ प्राणियों में समय-समय पर केंद्रक में होने वाला पुनर्गठन, जिसमें पुराने गुरुकेंद्रक के ह्रास के साथ-साथ लघुकेंद्रक के विभाजन एवं पुनर्विभेदन से नया गुरुकेंद्रक बन जाता है, जैसे पैरामिशियम में।

Endoparsite
अंतःपरजीवी
वह परजीवी अथवा परजीव्याभ, जो परपोषी के अंदर रहता है।

Endophallus
अंतःशिश्न
शिशन का आंतरिक कक्ष जो लिंगाग्रिका के सिरे पर अंतर्वलित होता है। इसमें स्खलनीय वाहिनीं का मुंह खुलता है। यह सामान्यतः पराक्षेप्य आश्य (eversible vesicle) या नलिका अथवा कभी-कभी स्थायी आंतरिक शिश्नीय संरचना भी होती है।

Endoplasm
अंतर्द्रव्य
कोशिका के जीवद्रव्य का भीतरी कणिकामय भाग जो बहिर्द्रव्य की अपेक्षा अधिक तरल होता है और जिसमें मुख्य कोशिका अंगक (organalle) पाए जाते हैं।

Endoplasmic reticulum (er)
अंतःद्रव्यी जालिका (ई.आर.)
सभी सुकेंद्रकी कोशिकाओं में पाया जाने वाला झिल्ली से परिबद्ध जीवद्रव्य प्रणालों, थैलियों आदि का वह तंत्र जो कोशिकीय अभिगमन से संबद्ध होता है। यह केंद्रक-आवरण की दो झिल्लियों के बीच की गुहा से सतत जुड़ा होता है। रुक्ष अंतःद्रव्यी जालिका की बाह्य सतह पर राइबोसोम संलग्न होते हैं, किंतु चिकनी अंतःद्रव्यी जालिका पर वे नहीं होते।

Endopodite
अंतःपादांश
द्विशाखीय उपांग की मध्यवर्ती शाखा।

Endopterygota
एन्डोप्टेरीगोटा अंतःपंखी
कीटों का एक प्रभाग, जिनमें पूर्ण कायांतरण होता है। इनमें पंख अंदर से परिवर्धित होते हैं और डिंभक प्रौढ़ों से भिन्न होते हैं।


logo