राजनीतिज्ञ, राजतंत्रविद् 1. राजनीतिक कार्यकर्ता अथवा राजनीतिक व्यवस्था में सक्रिय भाग लेने वाला। 2. राजतंत्र का सम्यक् ज्ञान रखने वाला या राजनीति में दक्ष व्यक्ति, राजमर्मज्ञ। 3. किसी राजनीतिक दल विशेष की गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने वाला तथा राजनीतिक पदों की लालसा रखने वाला। वर्तमान काल में, राजनीति व्यावहारिक कार्य-साधकता का दूसरा नाम हो गया है और ऐसे व्यक्ति को राजनीतिज्ञ कहा जाता है जो अपनी स्वार्थ-सिद्धि के लिए कोई भी उपाय अपना सकता है।
Politics
राजनीति `राजनीति` शब्द की परिभाषा परिवर्तनशील रही है। प्राचीनकाल में समूचे राजनीतिशास्त्र के लिए केवल `राजनीति` शब्द का प्रयोग किया जाता था। अरस्तू के प्रसिद्ध ग्रंथ का नाम यही है। कुछ समय तक `राजनीति` और `राजनीतिक` शब्द एक दूसरे के पर्यायवाची समझे जाते रहे और आज भी, इन दोनों में स्पष्ट भेद है-यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। विशेष रूप से व्यवहारवादी क्रांति के परिणामस्वरूप `राजनीति` शब्द का जो अर्थ प्रचलित हुआ, उसके अनुसार राजनीति से अभिप्राय किसी समाज में शक्ति संघर्ष से है। कुछ लेखक इसे `शासन कला` का पर्यायवाची मानते हैं। कुछ अन्य विद्वान, `राजनीति` को सार्वजनिक नीतिशास्त्र के रूप में लेते हैं जिसमें निर्णय-निर्माण एक प्रमुख अंग है।
Politique
पोलिटीक 1. फ्रांस में सेंट बार्थेल्म्यू की हत्या के उपरांत गठित एक राजनीतिक दल जिसका निर्माण कैथोलिकों तथा प्रोटेस्टेंटों द्वारा मिलकर किया गया था। इन लोगों का मत था कि राज्य को इन दोनों ही धर्मों के प्रति सहिष्णुता का दृष्टिकोण रखना चाहिए। 2. धर्म के मामले में समझौते का या उदासीनता का दृष्टिकोण रखने वाला व्यक्ति।
Polity
राज्य-व्यवस्था, राज्य किसी राज्य का स्वरूप अथवा संगठन।
Polizeistaat
पुलिस राज्य 1. वह राज्य जो केवल क़ानून और व्यवस्था स्थापित करने तक सीमित रहता है। 2. ऐसा राज्य जहाँ पुलिस, विशेषतः खुफिया पुलिस, सरकार की नीतियों अथवा सिद्धांतों का विरोधी प्रतीत होने वाले किसी व्यक्ति विशेष या समूह विशेष के कार्यों का दृढ़तापूर्वक दमन करती हो।
Poll
मतदान व्यक्तियों द्वारा किसी विशेष मुद्दे पर अथवा आम निर्वाचनों में मत देना। यह दो प्रकार का होता है-खुला अथवा गोपनीय। खुले मतदान का अर्थ है हाथ उठाकर मत व्यक्त करना। गुप्त मतदान सील बन्द पेटियों में मतपत्र डालकर किया जाता है।
Polling booth ( = polling station)
मतदान केंद्र चुनाव में मतदाताओं द्वारा मतदान करने के लिए बना स्थान। साधारणतः एक मतदान केंद्र में 900 से 1200 तक मतदाताओं के लिए व्यवस्था की जाती है।
Polling officer
मतदान अधिकारी किसी क्षेत्र विशेष में हो रहे निर्वाचन से संबंधित किसी मतदान केंद्र की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया अधिकारी। यह अधिकारी संबंधित मतदान केंद्र पर डाले गए मत-पत्रों की सुरक्षा, उनकी गोपनीयता तथा केवल सही व्यक्तियों द्वारा मतदान किए जाने के लिए उत्तरदायी होता है। मत पेटिकाओं को मतगणना के लिए सरकार की सुरक्षित अभिरक्षा में पहुँचाना भी इसी अधिकारी का दायित्व होता है।
Polyarchy
बहुतंत्र अनेक हित-समूहों के प्रतिनिधियों से गठित सरकार जिसका उद्देश्य शासन-संचालन में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी लेना होता है।
Popular democracy
जनवादी लोकतंत्र वह शासन व्यवस्था जिसमें राज्य की सर्वोच्च शक्ति व्यक्ति विशेष या कुछ व्यक्तियों में निहित न होकर संपूर्ण समाज में निहित हो। जनवादी लोकतंत्र में जनसंख्या का एक बड़ा भाग शासन में हाथ बंटाता है। यहाँ शासन सत्ता किसी वर्ग विशेष के हाथ में नहीं होती। यह राजनीतिक समानता के सिद्धांत पर आधारित होता है। इसका संचालन बहुमत पर आधारित होता है। इसमें जाति, वर्ग, लिंग अथवा गरीबी और अमीरी के आधार पर नागरिकों में कोई भेद नहीं किया जाता। वास्तव में लोकतंत्र जनवादी ही होता है।