संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के साइकैडेलीज़ गण का एक वंश। कार्बनी-पर्मियन युग के ये बीजाण्ड टीनियॉप्टेरिस नामक पत्ती से सम्बद्ध हैं।
Sphaerostoma
स्फैइरोस्टोमा
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के ये बीजाण्ड हैटरैन्जियम के हो सकते हैं।
Sphenobaiera
स्फीनोबैइरा
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के गिंकगोएलीज़ गण का एक वंश। पर्मियन से क्रिटेशस युग के इन पौधों में स्फानाकार पत्तियाँ होती हैं।
Sphenolepis
फीनोलेपिस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के कोनीफरेलीज़ गण का एक वंश। क्रिटेशस युग के इन पौधों के शंकु टैक्सोडिएसी कुल के जैसे हाते हैं।
Sphenophyllales
स्फीनोफिल्लेलीज़
संवहनी पादपों के स्फीनॉप्सिडा वर्ग का एक गण। डिवोनियन से पर्मियन तक के इन पादपों का तना जुड़ा हुआ तथा पत्तियाँ स्फानाकार हाती हैं।
Sphenophyllum
स्फीनोफिल्लम
संवहनी पादपों के स्फीनॉप्सिडा वर्ग का एक वंश। कार्बनी युग के इन पौधों की विशेषता हैं स्फानाकार पत्तियाँ और त्रिकोणाकार प्राथमिक रंभ।
Sphenophyta
स्फीनोफाइटा
दे. Sphenopsida
Sphenopsida
स्फीनॉप्सिडा
संवहनी पादपों का एक वर्ग। डिवोनियन तथा कार्बनी युग में प्रमुख, इस वर्ग का अकेला आधुनिक प्रतिनिधि इक्वीसीटम है। पौंधों के जुड़े हुए तनों में स्पष्ट पर्व संधियाँ हाती हैं जिसमें से शाखाएँ, बीजाणुधानीधर तथा पत्तियों का चक्र निकलता है।
Sphenopteridium
स्फीनॉप्टेरिडियम
पैलियोजोइक युग के पर्णांगवत् पर्ण समूह का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के ये पर्ण द्विशः पिच्छकित होते हैं।
Sphenopteris
स्फीनॉप्टेरिस
पैलियोजोइक युग के पर्णांगवत् पर्ण समूहों का एक अनंतिम वंश। ये पिच्छिकाएँ अण्डाकार होती हैं तथा किनारा पालिमय या दन्तुर होता है।