logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Pixel
पिक्सेल, चित्र अवयव
1.वीडियो लाईनों में दौड़ने दीप्त बिंदु जिनसे विडियो छवि का निर्माण होता है। 2. छोटे विविक्त प्रकाश, संवेदनशील त्तव और संबद्ध भंडारण युक्तियाँ जो ठोस अवस्था (सी.सी.डी) बिंबन युक्ति में प्रकाश ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलती है।

Pixilation
पिक्सलेशन
फिल्मांकन की एक ऐसी विधि जिसमें सजीव गतिविधि को एकल फ्रेम में लेकर आधी गति(12 फ्रेम प्रति सेकेंड) तक विभिन्न गतियों पर फिल्माया जाता है। इससे सजिव वस्तुएँ एनिमेटेड वस्तुओं की तरह गति करती हुई दिखाई देती हैं।

Plan
अनुविक्षेप, नक्शा
एक रेखाचित्र जो भवन या कमरे व्यवस्था और क्षैतिज माप प्रदर्शित करता है।

Plaster Of Paris
प्लास्टर ऑफ पैरिस
पिसे हुए जिप्सम और कैलिस्यम से बना पदार्थ।

Plate Glass
प्लेट ग्लास
चुने हुए पदार्थी से बनी धातु की चादर जिसकी सतह घिस कर पॉलिश कर दी जाती है।

Platen
मुद्रपट्टिका, प्लेटन
एक साफ काँच की शीट जो फिल्मांकन के लिए कैमरे के नीचे रखी एनीमेशन कलाकृतियों को निचे दबाकर रखने या सीधा पकड़कर रखने में प्रयुक्त होती है। काँच को पकड़ने, उठाने और निचे करने के लिए यांत्रिक युक्तियाँ भी प्रयुक्त होती हैं।

Play
नाटक
मंच पर खेला जाने वाला कोऊ नाटक।

Play Back
प्रतिश्रवण, प्ले-बैक
वह कलाकार जो मंच के पीछे से ध्वनि उत्पन्न करता है जिसे सुनकर मंछ का कलाकार उस ध्वनि से समाकलन के लिए अपने हाथों को हिलाता है।

Pleating
चुन्नट
कपड़े को मोड़कर या दोहरा करके उभरेपन का एहसास करना। ऐसी चुन्नटें मूर्तिकला में वास्तविकता का आभास देने के लिए भी बनाई जाती हैं।

Plinth
कुर्सी, कुर्सीतल
एक स्तंभ का नीचे का वर्गाकार आधार अथवा किसी फर्नीचर की पीठीका जो ठोस रूप में फर्श में लगी रहती है। मजबूती देने के लिए फर्श के अंदर इसके छोर मिड़े रहते हैं।


logo