logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Silurian
साइल्यूरियन
(1) पैलियोज़ोइक शैल समूह का तीसरा प्रभाग। ये लगभग 40-43 करोड़ वर्ष पूर्व बने तथा इनमें शैवाल तथा कुछ अन्य पुरातन पौधों के अवशेष मिले हैं।

Siphonostele
नालरंभ
रंभ का एक प्रकार, जिसमें मज्जा के बाहर ज़ाइलम तथा फ्लोएम का एक सतत सिलिन्डर होता है।

Size Classes
आमाप वर्ग
परागाणुओं रे आमाप (साइज़) के अनुसार उनके वर्ग, जैसे-छोटे, मझौले, बड़े, विशाल आदि।

Solenoporaceae
सोलीनोपोरेसी
लाल शैवालों का एक कुल जिसका प्रारूपिक वंश सौलीनोपोरा है। कैम्ब्रियन से जुरैसिक के ये समुद्री पौधे संकुल तंतुओं के बने होते हैं।

Solenostele
नलीरंभ
रंभ का एक प्रकार जिसमें एक अनुप्रस्थ काट में सिलिन्डर में केवल एक ही पर्णावकाश दीखता है। इस प्रकार का रंभ बहिःफ्लोएमी या उभयफ्लोएमी ही सकता है।

Solution
दरण, फटना
(परागाणु वि.)

Sorosporonites
सोरोस्पोरोनाइटीज़
एक समुद्री कवक वंश। पर्मियन युग के ये कवक शैवालों पर परजीवी होते हैं।

Sorus
सोरस
पर्णांग-पत्र की निचली सतह पर स्थिल बीजाणुधानियों का गुच्छा।

Species
जाति, स्पीसीज
जीव-वर्गीकरण की एक इकाई जो वंश के नीचे होती है। द्विनाम पद्धति में द्वितीय नाम पद जाति का नाम होता है जो वंश की विशेषता बतलाता हैं।

Spermolithus
स्पर्मोलिथस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मेलीज गण का एक अनंतिम वंश। डिवोनियन युग के ये बीजीण्ड द्विपार्श्विक सममिति दर्शाने वाले सबसे पुराने बीजाण्ड हैं।


logo