logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Formalizability
आकार निर्धार्यता प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र में, सूत्रों (तार्किक अचरों और चरों से युक्त आकारों) के रूप में प्रस्तुत किए जाने या रखे जा सकने की क्षमता।

Formal Logic
आकारिक तर्कशास्त्र तर्कशास्त्र का वह प्रकार जो तर्क के आकार तक ही स्वयं को सीमित रखता है, उसकी विषय वस्तु से कोई संबंध नहीं रखता।

Formal Truth
आकारिक सत्यता प्रतिज्ञप्तियों या विचारों का वह गुण जो उनके स्वसंगत होने से, उनमें स्वतोव्याघात का अभाव होने से, अथवा उनके विशुद्ध तार्किक नियमों का अनुसरण करने से आता है।

Form Criticism
मूलानुसंधान-आलोचना बाइबिल-आलोचना की एक प्रणाली जिसका प्रयोजन बाइबिल के अंशों का साहित्यिक प्ररूपों के अनुसार वर्गीकरण (जैसे : प्रेम-काव्य, नीतिकथा, आख्यान इत्यादि में) है तथा जो प्रत्येक प्ररूप के मूल रूप को निर्धारित करने के लिए मौखिक परम्परा के आदिकाल में पहुँचने का प्रयास करती है।

Fortitude
धीरता प्लेटो सम्मत चार मुख्य सद्गुणों में से एक। साहस का वह रूप जो व्यक्ति को विचलित हुए बिना कष्टों का सामना करने की शक्ति देता है तथा संकट की अवस्था में भी उसका मानसिक संतुलन बनाए रखता है।

Four-Valued Logic
चतुर्मूल्यक तर्कशास्त्र वह तार्किक पद्धति जिसमें प्रत्येक सूत्र के दो पारंपरिक सत्यता मूल्यों के स्थान पर चार सत्यता-मूल्य संभव माने गए हैं।

Freedom Of Will
संकल्प-स्वातन्त्रय कई विकल्पों में से कोई एक विकल्प चुनने तथा तदनुसार कार्य करने की स्वतंत्रता, जो कि नैतिक दायित्व की आधारभूत मान्यता है।

Freeman'S Worship
मुक्त मानव की उपासना रसल के अनुसार, वह स्थिति जब व्यक्ति निजी सुख या संसार की क्षणिक वस्तुओं की कामना से मुक्त होकर वस्तुओं की अनन्य भाव से चिंतन करता है।

Free Thinker
मुक्त चिन्तक श्रुति, इलहाम, पैंगबर इत्यादि का अंधानुसरण न करने वाला, आप्तप्रमाण को न मानने वाला तथा सूक्ष्म (विशेषतः धर्म और निति की) बातों को तर्कगम्य मानने वाला व्यक्ति।

Free Thought
स्वतंत्र विचार, मुक्त विचार रसल के अनुसार, वह विचार जो कानूनी या आर्थिक लाभ-हानि के दायरे से स्वतंत्र, प्रमाण मात्र के बल पर आश्रित होता है।


logo