logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Political crime
राजनीतिक अपराध विधिवत् स्थापित सरकार का तख्ता पलटने या उसके कार्यकलापों अथवा प्रशासनकि गतिविधियों को अवरुद्ध करने की दृष्टि से अथवा किसी राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित होकर किए गए अवैध कृत्य।

Political culture
राजनीतिक संस्कृति राजनीतिक व्यवस्था और उसकी संस्थाओं के प्रति सामान्य नागरिकों की अभिरुचि और प्रतिक्रियाएँ और इनमें उनकी आस्था, विश्वास व भागीदारी और समाज में स्वीकृत राजनीतिक मूल्य एवं विश्वास।

Political development
राजनीतिक विकास पाश्चात्य विचारकों के अनुसार राजनीतिक विकास का अर्थ है विकासशील देशों में राजनीतिक व्यवस्था का आधुनिक उदारवादी लोकतांत्रिक दिशा में निरन्तर गतिमान होना। प्रसिद्ध अमेरिकी विद्वान पाई ने राजनीतिक विकास प्रक्रिया के तीन महत्वपूर्ण तत्व बताए हैं-समानता, क्षमता तथा विभेदीकरण।

Political encirclement ( = capitalistic encirclement)
राजनीतिक घेराबंदी, पूँजीवादी घेराबंदी अंतर्राष्ट्रीय जगत में किसी राष्ट्र विशेष के बढ़ते हुए प्रभाव, प्रगति आदि को क्षीण अथवा अवरुद्ध करने के लिए किसी विरोधी राजनीतिक व्यवस्था वाले राज्य द्वारा संबंधित राज्य के पड़ोसी राज्यों के सहयोग से उसे एकाकी तथा निस्सहाय बनाने का प्रयत्न। इस प्रकार के प्रयत्नों में पड़ोसी राज्यों को सैनिक एवं आर्थिक सहायता देना, उसके मित्रों को तोड़ना, उसके सभी प्रकार के राजनीतिक एवं वाणिज्यिक संबंधों में बाधा उत्पन्न करना तथा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उसे नीचा दिखाने आदि के प्रयत्न भी शामिल रहते हैं। राजनीतिक घेराबंदी की शुरुआत मूलतः पूँजीवादी देशों द्वारा साम्यवादी राज्यों की प्रगति और प्रभाव को रोकने के लिए गई थी।

Political equality
राजनीतिक समता राजनीतिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को समान अधिकारों का दिया जाना जैसे, मताधिकार, पदों के लिए निर्वाचित होने का अधिकार, आदि।

Political executive
राजनीतिक कार्यपालिका लोकतांत्रिक पद्धति वाले राज्य के तीन प्रमुख अंगों-न्यायपालिका, विधानपालिका तथा कार्यपालिका में से एक अंग। राजनीतिक कार्यपालिका में प्रधानमंत्री व मंत्रिमंडल सम्मिलित होते हैं। अधिकारीतंत्र (नौकरशाही) राजनीतिक कार्यपालिका का भाग नहीं होता। अधिकारितंत्र को स्थायी कार्यपालिका कहा जाता है।

Political freedom/liberty
राजनीतिक स्वतंत्रता राज्य में नागरिकों को राजनीतिक व्यवस्था में भाग लेने से संबंधित अधिकार जैसे, वोट देने तथा निर्वाचित होने का अधिकार। राजनीतिक दल बनाने, सभा व बैठक करने और उसमें भाग लेने का अधिकार तथा विचार करने का अधिकार भी इसी में सम्मिलित है।

Political independence
राजनीतिक स्वाधीनता बाह्य एवं आंतरिक मामलों में स्वतंत्र अथवा स्वाधीन होने की स्थिति। विदेशी सत्ता से मुक्त, संप्रभुता की स्थिति।

Political modernization
राजनीतिक आधुनिकीकरण यह एक पाश्चात्य राजनीतिक अवधारणा है। इसके अनुसार परंपरावादी, रूढ़िवादी, सामंतवादी अथवा अधिनायकवादी राजनीतिक व्यवस्था का आधुनिक उदारवादी लोकतांत्रिक व्यवस्था में परिवर्तन `राजनीतिक आधुनिकीकरण` है।

Political party
राजनीतिक दल लोकहित की भावना से प्रेरित नागरिकों का ऐसा समूह जिसकी एक विचारधारा, संगठन, नेतृत्व व कार्यक्रम हो। राजनीतिक दल का मुख्य कार्य चुनाव में भाग लेकर राजसत्ता प्राप्त करना अथवा उसे प्रभावित करना होता है।


logo