logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Sermaya
सर्माया
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के ग्लाइकेनिएसी कुल का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के इन पर्णवृन्तों में पिच्छिकाएँ एकान्तर क्रम से लगी होती हैं।

Sessile
अवृन्त
(पत्तियाँ अन्य अंग) जिनमें डंठल नहीं होता; जैसे सर्माया की बीजाणुधानी।

Sewardiodendron
सीवर्डियोडेन्ड्रॉन
संवहनी पादपों के जिम्मोस्पर्मोप्सिडा वर्ग के कोनीफरेलीज़ गण का एक वंश। जुरैसिक युग के ये पादप काष्ठिल होते हैं तथा सर्पिलतः विन्यस्त पत्तियों का आधार मुड़ा हुआ होता है।

Sexina
सेक्साइना = sexine

sexine
सेक्साइन
बाह्यचोल (एक्साइन) का अलंकृत भाग।

Shape classes
आकृति वर्ग
परागाणुओं को आकृति के अनुसार उनके वर्ग; जैसे कोणीय गोलाकार, चपट आदि।

Siderella
साइडेरेला
संवहनी पादपों के प्रोजिम्नोस्पर्मोपिडा वर्ग के आर्केऑप्टेरिडेलीज गण का एक वंश। डिवोनियन युग के इन तनों में नालरंभ पाया जाता है।

Sigillaria
सिजिलेरिया
संवहनी पादपों के लाइकॉप्सिडा वर्ग के लेपिडोडेन्ड्रेलीज गण का एक वंश। कार्बनी युग के इन मझोले कद के तनों में एक मीटर तक लम्बी घास जैसी पत्तियाँ होती हैं।

Sigillariophyllum
सिजिलेरियोफिलम
संवहनी पादपों के लाइकॉप्सिडा वर्ग के लेपिडोडेड्रेंलीज गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग की ये पत्तियाँ सिजिलेरिया की तरह घास जैसी होती हैं।

sigillariostrobus
सिजिलेरियोस्ट्रोबस
संवहनी पादपों के लाइकॉप्सिडा वर्ग के लेपिडोड्रेन्ड्रेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के ये शंकु सिजिलेरिया जैसे पादपों पर एकल लगे होते हैं।


logo