logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Form
आकार 1. अरस्तू के दर्शन में, किसी वस्तु का वह अंश जो उसके स्वरूप को निर्धारित करता है। प्लेटो के दर्शन में, शाश्वत सामान्य। 2. कांट के दर्शन में, वह प्रागनुभविक तत्त्व जो इंद्रियों से प्राप्त सामग्री को एकता और व्यवस्था प्रदान करके सार्थक प्रत्यक्षों और निर्णयों में परिवर्तित करता है।

Formal Axiomatic Method
आकारिक स्वयंसिद्धि-प्रणाली शुद्ध गणित में प्रयुक्त एक प्रणाली जिसमें तथ्यों के ज्ञान की बिल्कुल उपेक्षा करके कुछ यादृच्छिक आद्य प्रत्ययों और प्रतिज्ञप्तियों के आधार पर आकारिक परिणाम निकालते हुए एक अमूर्त सिद्धांत की रचना की जाती है।

Formal Cause
आकारिक कारण अरस्तू के द्वारा माने हुए चार प्रकार के कारणों में से एक, जो वस्तु की उत्पति या सृष्टि की क्रिया में उसके स्वरूप का निर्धारक होता है। जैसे : मूर्ति के निर्माण में कलाकार के मन में वर्तमान आकृति जिनके अनुसार वह पत्थर को तराशता है।

Formal Ethics
आकारिक नीतिशास्त्र इमैनुएल कांट का नैतिक सिद्धांत जो कि कर्तव्य के आकार अर्थात् मूल में निहित शाश्वत नियम (`उस सिद्धांत के अनुसार काम करें जिसे आप एक सार्वभौम सिद्धांत बनाने के लिए तैयार हों`) मात्र को निर्धारित करता है, परन्तु यह नहीं बताता कि कर्तव्य की वस्तु क्या है, अर्थात् विभिन्न परिस्थितियों में वे कार्य क्या हैं, जिन्हें हमें करना है।

Formal Fallacies
आकारिक तर्कदोष निगमनात्मक तर्क के वे दोष जो केवल तार्किक (आकार गत) नियमों के उल्लंघन से पैदा होते हैं।

Formal Goodness
आकारिक शुभत्व उस कर्म की विशेषता जो अच्छे अभिप्राय से किया जाता है, भले ही उसके परिणाम अच्छे न हों।

Formal Grounds
आकारिक आधार वैज्ञानिक आगमन के दो आकारिक आधार हैं : प्रकृति की समरूपता का नियम एवं कारणकार्य नियम।

Formal Idealism
आकारिक प्रत्ययवाद कांट का दार्शनिक सिद्धांत, जिसमें देश और काल को 'संवेदनालम्ब के आकार' (forms of sensibility) एवं बुद्धि विकल्पों को 'बोधालम्ब के आकार' (forms of understanding) कहा जाता है। इनके द्वारा प्राप्त संवेदनाओं को व्यवस्थित कर हम ज्ञान के रूप में परिणत करते है। कांट ने इसे अतीन्द्रिय प्रत्ययवाद (transcendental idealism) की संज्ञा दी है।

Formal Intension
आकारिक अभिप्राय मैकेन्जी के अनुसार, वह सिद्धांत या आदर्श जिससे प्रेरित होकर कोई व्यक्ति एक काम करने को उद्यत होता है। दो व्यक्ति एक सरकार को उखाड़ने का प्रयत्न कर सकते हैं पर शायद इसलिए कि एक उसे बहुत ही रूढ़िवादी समझता है; और दूसरा बहुत ही प्रगतिशील।

Formalism
आकारवाद 1. नीतिशास्त्र में, कांट के बुद्धिवाद के लिये प्रयुक्त शब्द जिसमें, उसके नीतिशास्त्र के विरूद्ध आकारवाद का आक्षेप लगाया जाता है। इसे नैतिक आकारवाद (ethical formalism) की संज्ञा भी दी जाती है। 2. सौन्दर्यशास्त्र के संदर्भ में, जब वस्तु की अपेक्षा आकार पर अधिक बल दिया जाता है, उसे भी आकारवाद की संज्ञा दी जाती है।


logo