logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Policy of appeasement
तुष्टीकरण की नीति इस प्रकार की नीति राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय, दोनों क्षेत्रों में देखने को मिलती है। राष्ट्रीय क्षेत्र में बहुधा सरकार अल्पसंख्यकों, विशेष वर्गों एवं निहित स्वार्थों का समर्थन पाने के लिए उन्हें अनेक ऐसी सुविधाएँ एवं विशेषाधिकार दे सकती है जो विवेकपूर्ण न हों परन्तु राजनीतिक दृष्टि से सरकार के लिए लाभदायक हों। इनका उद्देश्य सरकार को राजनीतिक समर्थन दिलाना होता है। अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में दूसरे महायुद्ध से पूर्व ब्रिटेन द्वारा जर्मनी के प्रति जो नीति अपनाई गई थी, उसे तुष्टीकरण की नीति का एक उदाहरण माना जाता है।

Policy of containment
परिरोधन-नीति साम्यवाद के प्रसार को रोकने के लिए अमेरिका तथा अन्य पाश्चात्य राष्ट्रों द्वारा अपनाई गई रूस-विरोधी नीति। इस नीति के अंतर्गत अमेरिका तथा अन्य पाश्चात्य देशों ने, विभिन्न प्रकार के सैनिक गठबंधनों के माध्यम से, इस बात का भरसक प्रयत्न किया कि साम्यवाद का प्रसार न हो और साम्यवादी आक्रमण का परस्पर मिलकर सफलतापूर्वक सामना किया जाए। निर्धन और विकासशील देशों को सैनिक एवं आर्थिक सहायता देना भी इस नीति का अंग था ताकि ये देश साम्यवाद के आकर्षण से मुक्त रहें और किसी साम्यवादी देश के आक्रमण का सामना कर सकें।

Policy of expansion
विस्तारवादी नीति, प्रसारवादी नीति अपना क्षेत्रीय विस्तार करने की नीति। इस नीति का अनुसरण करते हुए विस्तारवादी राज्य कूटनीतिक चालों अथवा युद्ध द्वारा अपने पड़ोसी राज्यों की भूमि को हथियाने का प्रयास करता है। 19वीं शताब्दी में सुदूर स्थित देशों पर यूरोपीय राज्यों द्वारा अपना आधिपत्य जमाने का कार्यक्रम भी इसी नीति के भाग थे। सामाज्यवाद इसी नीति का प्रतिफल है।

Policy of splendid isolation
गौरवपूर्ण पार्थक्य की नीति सन् 1896 में, इंग्लैंड के लार्ड सेलिसबरी द्वारा प्रतिपादित वह नीति जिसका प्रमुख उदे्दश्य ब्रिटेन को यूरोपीय झगड़ों में पृथक रखना था और जिसे राष्ट्रीय हितों की दृष्टि से उत्कृष्ट एवं अत्युत्तम बताया गया।

Polit bureau
पोलित ब्यूरो साम्यवादी दलों के संगठन में एक सर्वोच्च अंग जो प्रायः दल का प्रमुख नियंत्रक निकाय होता है और जिसके सदस्य दल के शीर्षस्थ नेता होते हैं। यही निकाय पार्टी की भूलभूत नीतियों और कार्यक्रमों को निर्धारित करता है।

Political agent ( = resident)
पालिटिकल एजेन्ट, रेज़ीडेंट स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व भारत में देशी रियासतों, रजवाड़ों आदि में अंग्रेजी सरकार की ओर से वहाँ रहने वाला एक अधिकारी जो सिद्धांततः केवल राज्य का परामर्शदाता होता था परन्तु व्यवहार में राजा के लिए उसका परामर्श मानना अनिवार्य होता था।

Political asylum
राजनीतिक शरण किसी राज्य में अपने मत या विश्वासों के कारण अथवा राज्य विरोधी कार्य करने के कारण, उत्पीड़न के डर से किसी व्यक्ति का अन्य देशों में भाग जाना और वहाँ की सरकार द्वारा उसे आश्रय दिया जाना। ऐसा व्यक्ति-कभी-कभी इस प्रकार का आश्रय अपने ही देश में स्थित किसी विदेशी दूतावास में भी ले सकता है। यद्यपि अंतर्राष्ट्रीय विधि दूतावासों में शरण लेने के अधिकार को सामान्यतः मान्यता नहीं देती।

Political behaviour
राजनीतिक आचरण राजनीतिक व्यवस्था के विभिन्न अंगों के कारकों का आचरण जिसमें जनसमुदाय का राजनीतिक व्यवस्था से संबंधित आचरण भी शामिल है। जैसे, निर्वाचनों में मतदान-आचरण या राजनेताओं द्वारा निर्णय लेने की प्रक्रिया।

Political change
राजनीतिक परिवर्तन किसी समाज में राजसत्ता के उपयोग अथवा वितरण से संबंधित संरचनाओं, प्रक्रियाओं और लक्ष्यों में होने वाले परिवर्तन। जब इन संरचनाओं तथा प्रक्रियाओं में आमूल परिवर्तन हो जाते हैं, विशेष रूप से ऐसे उपायों द्वारा जो नियमित अथवा संवैधानिक उपाय न हों, तो इन परिवर्तनों को राजनीतिक क्रांति का नाम दिया जा सकता है।

Political communication
राजनीतिक संचार ऐसे समाचारों का प्रसारण अथवा प्रकाशन जिनका राजनीतिक व्यवस्था के संचालन से संबंध हो। दूरदर्शन, आकाशवाणी, समाचारपत्रों एवं पत्रिकाओं के अतिरिक्त इस प्रकार का संचार सांकेतिक कृत्यों अथवा दुष्कृत्यों द्वारा भी किया जा सकता है जैसे, प्रदर्शन, घेराव, बन्द राजनीतिक हत्याएँ आदि।


logo