logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Sedimentary
अवसादी
1. अवसाद सम्बंधी या अवसाद मय।

Sedimentation
अवसादन
भूपृष्ठ पर जैव या खनिज पदार्थों के निक्षिप्त होने की क्रिया। इसमें उस पदार्थ के शैल से विलग होने, उसके स्थानान्तरण, निक्षेप तथा निक्षेप होने के उपरान्त होने वाली क्रियाएँ (जैसे कठोरीकरण) आदि सभी शामिल हैं।

Seed
बीज
बीजाण्ड के निषेचन के फलस्वरूप विकसित संरचना जिसके अंकुरण से नया पौधा बनता है। इसमें एक भ्रूण, भ्रण पोष तथा कवच (इंटेगुमेन्ट) होते हैं। पुरातनतम बीज डिवोनियन युग से प्राप्त हुए हैं तथा कार्बनी युग तक बीज बनने की प्रक्रिया सुस्थापित हो चुकी थी।

Seed bearing
बीजधारी
(पादप) जिनमें बीज उत्पन्न होते हैं अर्थात् लघु बीजाणु निषेचन से पूर्व बाहर नहीं निकलता।

Seed fern
बीजी पर्णांग = Pteridosperm

Selaginellales
सेलाजिनेलेलीज़
संवहनी पादपों के लाइकॉपप्सिडा वर्ग का एक गण। ये पौधे कार्बनी युग में उपजे तथा कुछ प्रतिनिधि आज भी विद्यमान हैं। इन शाकों में लिग्यूलधारी सूक्ष्मपर्ण होते हैं।

Selaginellites
सेलाजिनेलाइटीज़
संवहनी पादपों के लाइकॉप्सिडा वर्ग के सेलाजिनेलेलीज़ गण का एक वंश। कार्बनी युग से आज तक के ये पौधे सेलाजिनेला के अश्मीभूत प्रतिनिधि हैं।

Selective preservation
चयनात्मक परिरक्षण
जीवाश्मीभवन प्रक्रिया में कुछ ऊतकों का दूसरों की अपेक्षा अधिक परिरक्षित हो जाना।

Semicraspedodromous
अर्ध आकोरगामी
(शिरा विन्यास) जिसमें द्वितीयक शिराएँ कोर तक पहुँचने के कुछ पूर्व विभाजित हो जाती हैं। एक शाखा कोर तक पहुँचती है तथा इसकी ऊपर की द्वितीयक शिरा से जुड़ जाती है।

Senftenbergia
सेन्फटेनबर्जिंया
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के फिलिकेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के इन पर्णों में बीजाणुधानियाँ शाइजेइएसी कुल की सी होती हैं।


logo