logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

First Cause Argument
आदि कारण युक्ति ईश्वर के अस्तित्त्व को सिद्ध करने के लिए दी गई युक्ति जो विश्व को कारण-कार्य श्रृंखला में आबद्ध कर आदि कारण के अस्तित्त्व के रूप में ईश्वर को अनिवार्य मानती है।

First Heaven
आद्य लोक अरस्तू की ब्रह्माण्ड-मीमांसा के अनुसार सर्वोपरि बाह्य मण्डल जिसमें स्थिर अथवा अचल नक्षत्र निवास करते हैं।

First-Person Statement
उत्तमपुरुष-कथन किसी व्यक्ति द्वारा स्वयं अपने विषय में किया गया कथन। जैसे : `मेरे पेट में दर्द हो रहा है।`

First Philosophy
आद्य दर्शन अरस्तू के अनुसार, (1) आदि कारणों तथा सत्ता के तात्विक गुणों का विवेचन करने वाला शास्त्र, तथा (2) विशेषतः ईश्वर मीमांसा।

First Principles
प्राथमिक सिद्धांत, आदि तत्त्व, प्रथम (आधारभूत) सिद्धांत 1. वे प्राथमिक तत्त्व जिनके द्वारा सम्पूर्ण सृष्टि की रचना मानी जाती है, यथा जल, वायु, अग्नि आदि। 2. वे कथन, नियम, तर्क, विधान, विश्वास अथवा सिद्धांत जो मौलिक आधारभूत, निर्विवाद और स्वतः सिद्ध होते हैं; जो किसी निकाय की व्याख्या के आधार होते हैं तथा जिन पर अपनी संसक्तता और संगति के लिए प्रत्येक निकाय निर्भर करते हैं; जिनकी व्याख्या करने की कोई आवश्यकता नहीं होती। 3. वे मौलिक और परम सत्य, जिन्हें नैतिक कार्य की आधारशिला माना जाता है।

First Science
आदि विज्ञान अरस्तू के अनुसार, विशुद्ध सत् का अध्ययन करने वाला शास्त्र, अर्थात् सत्ता-मीमांसा।

`Fluid` Thinking
`तरल` चिन्तन सी.डी. ब्रॉड के अनुसार, विचार का वह रूप जिसमें प्रतीकों का प्रयोग नहीं होता।

Fore-Knowledge
प्राग्ज्ञान भावी घटनाओं का पूर्व ज्ञान, जिसके निम्न दो रूप होते हैं - 1. भविष्य का अपरोक्ष, अनानुमानित ज्ञान तथा 2. स्मृति इत्यादि के आधार पर भविष्य की घटनाओं के विषय में अनुमान करना।

Fore-Ordination
पूर्वनिर्धारण, पूर्वनियतता (एक मान्यता के अनुसार) व्यक्ति के जीवन की घटनाओं का और उसके भविष्य का ईश्वर के द्वारा पहले से निर्धारित होना।

Forgetful Induction
अनवहित आगमन वह अप्रामाणिक आगमनिक तर्क जिसमें कुछ महत्त्वपूर्ण उपलब्ध सामग्री को छोड़ दिया गया हो।


logo