वे कीट जो किसी प्राणी की बाहरी सतह पर परजीवी के रुप में रहते हैं। ये अधिकतर उत्तेजना या चोट पहुंचाते हैं अथवा रोगाणुओं का वहन करते हैं। उदा. पिस्सू, जूं, खटमल आदि।
Ectophallus
बाह्य शिश्न
अंतः शिश्न से भिन्न बाहरी शिशन-भित्ति।
Ectoplasm
बहिर्द्रव्य, एक्टोप्लाज्म
कुछ एककोशिक प्राणियों में कोशिका-झिल्ली के नीचे जीवद्रव्य की बाहरी कम मोटी परत,जो आंतरिक स्तर (अंतर्द्रव्य) की तुलना में कुछ-कुछ पतली, घनी तथा पारदर्शी होती है।
Ectotrachea
बहिर्वातक, बाह्यश्वासनली
कीट की श्वासनली की बाहरी और की एपिथीलियमी परत।
Edaphic
मृदीय
मिट्टी से संबंधित।
Edentata
इडेन्टेटा
ऐसे अपरा स्तनियों का एक गण, जिनमें दांत कम या बिल्कुल ही नहीं होते। आधुनिक वर्गीकरण के अनुसार अब इसके स्थान पर तीन अलग-अलग गण (ऑर्डर) माने जाते हैं - जेनार्था जिसमें अमरीकी चींटीखोर आते हैं, ट्यबुली-डेन्टेटा जिसमें आर्डवर्क आते हैं और फोलिओडोटा जिसमें भारत का शल्की चींटीखोर (सल्लू सांप) आते हैं।
Eelworm
सूत्रकृमि, ईलवर्म
विशेष रुप से भूमि वाले अथवा पादप परजीवियों के लिए प्रयुक्त सामान्य नाम।
Efferent
अपवाही
1. ऐसी तंत्रिकाओं के लिए प्रयुक्त, जो आवेगों को मेरुरज्जु या मस्तिष्क से दूर ले जाती हैं।
2. ऐसी रुधिर वाहिकाओं के लिए प्रयुक्त, जिनके द्वारा रक्त किसी विशेष अंग से दूर जाता है।
Efficacy
प्रभाविकता
किसी पीड़कनाशी की प्रभाव उत्पन्न करने की क्षमता।
Egestion
बहिःक्षेपण
पाचन-तंत्र से बिना पचे हुए तथा अनुपयुक्त पदार्थों का बाहर निकल जाना।