logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Perestroika
पुनर्निर्माण, पेरेस्त्रोइका (रूसी भाषा का शब्द) किसी राज्य (विशेषकर सोवियत रूस) की आर्थिक एवं राजनीतिक व्यवस्था में इस उद्देश्य से परिवर्तन कि अर्थ-व्यवस्था में उत्पादन, मात्रा और गुण की दृष्टि से अधिक श्रेष्ठ या कुशल हो और राजनीतिक व्यवस्था में जनता की वास्तविक सह-भागीदारी हो।

Persona non grata
अवांछित व्यक्ति, अग्राह्य व्यक्ति यह शब्द मूलतः राजनय का है और उस राजनयिक के लिए प्रयुक्त किया जाता है जो नियुक्ति के समय किन्ही कारणों से, प्रत्यायित राज्य को स्वीकार न हो अथवा कार्यकाल के दौरान स्वीकार्य न रहे। ऐसी दशा में प्रत्यायित राज्य उसे वापस बुलाए जाने की माँग करता है।

Plebiscite
मतसंग्रह किसी प्रदेश में किसी सार्वजनिक हित के प्रश्न पर वहाँ की समस्त जनता की राय जानने के लिए आयोजित किया जनमत-संग्रह। जैसे, नेपाल में सम्राट महेन्द्र ने इस प्रश्न पर जनमत - संग्रह कराया था कि वहाँ निर्दलीय पंचायत राज व्यवस्था बनी रहनी चाहिए या नहीं।

Plural executive
बहुल कार्यपालिका ऐसी कार्यपालिका जिसमें कार्यकारी शक्ति एक से अधिक व्यक्तियों में सामूहिक अथवा संयुक्त रूप से निहित हो। इस प्रकार की कार्यपालिका सिद्धांततः प्रायः साम्यवादी देशों में पाई जाती है। इसके अतिरिक्त स्विट्जरलैंड में भी इसी प्रकार की कार्यपालिका की व्यवस्था है। वहां कार्यकारीणी शक्ति एक व्यक्ति में निहित न होकर सात सदस्यों की एक परिषद् में निहित होती है। इन सदस्यों में से वरीयता के क्रम से प्रत्येक सदस्य बारी-बारी से एक वर्ष के लिए परिषद का अध्यक्ष नियुक्त होता है जो देश का राष्ट्रपति कहलाता है।

Pluralism
बहुलवाद, अनेकवाद राज्य की संप्रभुता को असीम एवं अविभाज्य न मानकर उसे राज्य में विद्यमान विभिन्न समुदायों एवं संगठनों में वितरित मानने वाला सिद्धांत। इस सिद्धांत के अनुसार राज्य भी अन्य समुदायों की भांति एक राजनीतिक समुदाय मात्र है। इसके अतिरिक्त राज्य की संप्रभुता अंतर्राष्ट्रीय विधि के नियमों से भी मर्यादित है। इस सिद्धांत के माननेवालों में लास्की, कोल, सर्विनी, सिजविक आदि हैं। परन्तु यह सिद्धांत बहुत अधिक लोकप्रिय नहीं हुआ, यहाँ तक कि बाद में तो स्वयं लास्की के विचारों में परिवर्तन आ गया था।

Pluralist
बहुवादी, अनेकवादी दे. Pluralism.

Plural voting
बहुल मतदान ऐसी निर्वाचन प्रणाली जिसमें मतदाता को एक से अधिक मत देने का अधिकार प्राप्त होता है। जैसे, लोकतंत्र के आरंभिक दिन में कतिपय देशों में सम्पत्तिशालियों अथवा शिक्षितों को एक से अधिक मत देने का अधिकार था। जॉन स्टुअर्ट मिल ने इसका समर्थन किया था। आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली में भी मतदाता एक से अधिक उतने मत दे सकता है जितने उम्मीदवार निर्वाचन में खड़े हों। वह उनके प्रति अपनी वरीयता का संकेत करते हुए `बहुल मतदान` करता है।

Plutocracy
धनिकतंत्र ऐसी शासन प्रणाली जिसमें राजसत्ता पर व्यवहार में, धनी व्यक्तियों का प्रभुत्व हो जाता है।

Pocket veto
पॉकिट वीटो यह शब्द अमेरिकी संवैधानिक शब्दावली का है। इसका अभिप्राय यह है कि यदि राष्ट्रपति निर्धारित समय (10 दिन) के भीतर किसी विधेयक वर हस्ताक्षर न करे और न ही उसे कांग्रेस को लौटाए और इस अवधि में कांग्रेस का अधिवेशन स्थागित हो जाए तो वह विधेयक बिना किसी कार्यवाही के स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा। इसे `पॉकिट वीटो` कहते हैं।

Policy of apartheid
प्रजाति-पार्थक्य नीति किसी राज्य की सरकार द्वारा शासक वर्ग के अतिरिक्त अन्य वर्गों के साथ प्रजाति के आधार पर भेदभाव करते हुए उन्हें अलग बस्तियों में बसाने अथवा सार्वजनिक पदों एवं राजनीतिक व्यवस्था में उनके विरुद्ध भेदभाव किए जाने की नीति। बहुधा इस प्रकार की नीति का पालन दक्षिण अफ्रीका में वहाँ की गोरी सरकार के द्वारा वहाँ के मूल निवासियों के विरुद्ध होता रहा है। इसी नीति के विरुद्ध महात्मा गांधी ने इस शताब्दी के आरम्भ में संघर्ष किया था और इस संघर्ष में सत्याग्रह का प्रयोग किया।


logo