वर्गीकरण की वह पद्धति जातिवृत्त का ध्यान रखे बिना केवल दिखाई देने वाले लक्षण प्ररूपी लक्षणों पर ही आधारित होती है |
Pheromone
फेरोमोन
किसी जीव द्वारा, दूसरे जीव में रासायनिक संपर्क करने के उद्देश्य से, उत्पन्न पदार्थ; विशेष रूप से किसी जाति के एक प्राणी द्वारा बाहरी वातावरण में छोड़ा जाने वाला वह पदार्थ जो उसी जाति के अन्य प्राणियों के परिवर्धन या व्यवहार को प्रभावित करता है |
Phloem
पोषवाह
चालनी अवयवों, सहयोगी कोशिकाओं, रेशों और मृदूतक दीर्घीभूत कोशिकाओं से बना ऊतक जिसके द्वारा शर्कराएँ तथा अन्य कार्बनिक अणु, पौधों में ऊपर-नीचे आते-जाते हैं |
Phonoreceptor
ध्वनिग्राही
ध्वनि अनुक्रिया के प्रति संवेदी अंग |
Phoresis(phoresy)
फेरेसिस
एक प्रकार का जीव-साहचर्य जीव दूसरे जीव पर परजीवी न होकर भी उसके द्वारा वाहित होता है |
Phosphatase
फॉस्फेटेज
फॉस्फोरस-युक्त कार्बनिक यौगिकों से फॉस्फोरस को अलग करने वाला एन्ज़ाइम |
Phosphorescence
स्फुरदीप्ति
ऊष्मा के बिना प्रकाश के उत्सर्जन की परिघटना |
Phosphorylation
फॉस्कोरिलन
किसी जैव अणु में फॉस्फेट समूह को जोड़ने की प्रक्रिया | यदि फॉस्केट समूह ए.टी.पी. से प्राप्त हो तो उत्प्रेरक एन्जाइम काइनेज़ होता है अन्यथा फॉस्फोरिलेज | अनेक प्रोटीनों की जैव-सक्रियता का नियमन फॉस्फोरिलन अथवा (इसके विपरीत) विफॉस्फोरिलन की प्रक्रिया के द्वारा होता है |
Photolysis
प्रकाश अपघटन
प्रकाश संश्लेषण की प्रकाश अभिक्रिया द्वारा जल का रासायनिक भंजन |