logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Mutation
उत्परिवर्तन
जीन में आकस्मिक वंशगत परिवर्तन।

Mutation Theory
उत्परिवर्तन सिद्धांत
सन् 1901 में ह्यूगो डि - ब्रीज द्वारा प्रतिपादित विकास प्रक्रम का एक सिद्धांत। इसके अनुसार आकस्मिक, अपूर्वानुमेय उत्परिवर्तन के फलस्वरूप ही जीवों की नई जातियों (स्पीशीज) की उत्पत्ति होती ह और ये नयी जातियां प्रारंभ से ही प्रूव जातियों से भिन्न होती है।

Mutualism
सहोपकारिता
विभिन्न जातियों के दो जीवो का साथ - साथ रहना जिससे दोनों को ही लाभ होता है।

Mycelium
माइसीलियम, कवकजाल
कवको का बहुशाखित एवं जालीनुमा थैलस जो कवकतंतुओं का बना होता है।

Mycology
कवक - विज्ञान
वनस्पति - विज्ञान की वह शाखा जिसमें कवकों (फंजाइ) का विधिवत् अध्ययन किया जाता है।

Myrmecophily
पिपीलिका - परागण / पिपीलिका - रागिता
1. चीटियों की सहायता से संपन्न होने वाला परागण।
2. पौधो और चीटियों का सहजीवन (सिम्बायोसिस)।

Myxomycetes
मिक्सोमाइसिटीज
विशेष प्रकार के जीवों का एक समूह, पादप जगत फन्जाई में रखा जाता है। ये सड़ी - गली लकड़ी, ह्यूमस आदि पदार्थों या भूमि में पाए जाते हैं। इनका थैलस जीवद्रव्य की एक नग्न बहुकेन्द्रकी संहति होता है जिसे प्लाज्मोडियम कहते हैं।


logo