logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Intraspecific interaction
आंतरजातीय पारस्परिक क्रिया
एक ही जाति में आपसी क्रियाएँ ।

Intraspecific competition
आंतरजातीय स्पर्धा
एक ही जाति के व्यष्टियों में पारस्परिक स्पर्धा।

Intron (intervening sequence)
अव्यक्तेक, इन्ट्रॉन
डी.एन.ए. में या उसके प्रारंभिक अनुलेख (ट्रांसक्रिप्ट) में पाये जाने वाले ऐसे मध्यवर्ती अकूटनी अनुक्रम जो आर.एन.ए. प्रक्रमण के दौरान अनुलेख में से कट कर अलग हो जाते हैं। ये अनुक्रम परिपक्व दूत आर.एन.ए (एम.आर.एम.ए.) का अंग न बन पाने के कारण ऐमीनों अम्ल-संश्लेषण के लिए अनावश्यक होते हैं।

Inundative release
आप्लावी मोचन
जैव-कारकों के आवर्ती प्रवेशन की वह पद्धति, जो कीटनाशी उपचार के सदृश होती है।

Invagination
अंतर्वलन
किसी एक भाग का मुड़ कर भीतर को चला जाना, विशेष रुप से कोरक (ब्लास्टुला) से कंदुक (गैसेट्रुला) बनते समय कोशिकाओं के एक स्तर का गुहा के अंदर मुड़ जाना।

Invertase
इनवर्टेज
वह प्रकिण्व जो जलअपघटन द्वारा सुक्रोस को ग्लूकोस तथा फ्रक्टोस (फल शर्करा) में बदल देता है।

Involution of the embryo
भ्रूण-अंतर्वलन
अंडे में भ्रूण के अंतर्वेशन के बाद उसका परिक्रमण (revolution) तथा अंततः अंडे में उसकी स्थिति का उत्क्रमण (reversal)।

Iridescent virus
रंगदीप्त विषाणु
कीट का एक अन्-अधिविष्ट विषाणु, जिसके विशिष्ट अभिलक्षण उसके ऐसे आकर्षक प्रकाशिक गुणधर्म हैं जो ब्रैग परावर्तन से उत्पन्न होते हैं और विषाणु कणों की शोधित प्रपट्टिकाओं को दूधिया रुप देते हैं।

Isoenzyme
सम प्रकिण्व
उन विभिन्न संरचनाओं वाले प्रकिण्वों के समूह का एक प्रकिण्व जिसके उत्प्रेरक गुणधर्म, समान अथवा लगभग समान होते हैं। इसे आइसोजाइम भी कहते हैं।

Isogenic
समजीनी
अभिन्न जीन समुच्चय वाला।


logo