आदि विज्ञान
अरस्तू के अनुसार, विशुद्ध सत् का अध्ययन करने वाला शास्त्र, अर्थात् सत्ता-मीमांसा।
Fore-Knowledge
प्राग्ज्ञान
भावी घटनाओं का पूर्व ज्ञान, जिसके निम्न दो रूप होते हैं -
1. भविष्य का अपरोक्ष, अनानुमानित ज्ञान तथा
2. स्मृति इत्यादि के आधार पर भविष्य की घटनाओं के विषय में अनुमान करना।
Fore-Ordination
पूर्वनिर्धारण, पूर्वनियतता
(एक मान्यता के अनुसार) व्यक्ति के जीवन की घटनाओं का और उसके भविष्य का ईश्वर के द्वारा पहले से निर्धारित होना।
Forgetful Induction
अनवहित आगमन
वह अप्रामाणिक आगमनिक तर्क जिसमें कुछ महत्त्वपूर्ण उपलब्ध सामग्री को छोड़ दिया गया हो।
Form
आकार
1. अरस्तू के दर्शन में, किसी वस्तु का वह अंश जो उसके स्वरूप को निर्धारित करता है। प्लेटो के दर्शन में, शाश्वत सामान्य।
2. कांट के दर्शन में, वह प्रागनुभविक तत्त्व जो इंद्रियों से प्राप्त सामग्री को एकता और व्यवस्था प्रदान करके सार्थक प्रत्यक्षों और निर्णयों में परिवर्तित करता है।
Formal Axiomatic Method
आकारिक स्वयंसिद्धि-प्रणाली
शुद्ध गणित में प्रयुक्त एक प्रणाली जिसमें तथ्यों के ज्ञान की बिल्कुल उपेक्षा करके कुछ यादृच्छिक आद्य प्रत्ययों और प्रतिज्ञप्तियों के आधार पर आकारिक परिणाम निकालते हुए एक अमूर्त सिद्धांत की रचना की जाती है।
Formal Cause
आकारिक कारण
अरस्तू के द्वारा माने हुए चार प्रकार के कारणों में से एक, जो वस्तु की उत्पति या सृष्टि की क्रिया में उसके स्वरूप का निर्धारक होता है। जैसे : मूर्ति के निर्माण में कलाकार के मन में वर्तमान आकृति जिनके अनुसार वह पत्थर को तराशता है।
Formal Ethics
आकारिक नीतिशास्त्र
इमैनुएल कांट का नैतिक सिद्धांत जो कि कर्तव्य के आकार अर्थात् मूल में निहित शाश्वत नियम (`उस सिद्धांत के अनुसार काम करें जिसे आप एक सार्वभौम सिद्धांत बनाने के लिए तैयार हों`) मात्र को निर्धारित करता है, परन्तु यह नहीं बताता कि कर्तव्य की वस्तु क्या है, अर्थात् विभिन्न परिस्थितियों में वे कार्य क्या हैं, जिन्हें हमें करना है।
Formal Fallacies
आकारिक तर्कदोष
निगमनात्मक तर्क के वे दोष जो केवल तार्किक (आकार गत) नियमों के उल्लंघन से पैदा होते हैं।
Formal Goodness
आकारिक शुभत्व
उस कर्म की विशेषता जो अच्छे अभिप्राय से किया जाता है, भले ही उसके परिणाम अच्छे न हों।