पेंसिल से बने एनिमेशन रेखाचित्रों के फिल्मांकन और प्रक्षेपण की वह प्रक्रिया, जो कि सेलों की इंकींग और पेंटिंग की प्रक्रिया प्रारंभ करने के पहले एनिमेशन गतियों की गतिक्षमता का परीक्षम करती है।
Pent House
पेंट हाऊस (बरसाती)
बहुमांजिले भवन में सबसे ऊपर वाली छत पर रहने योग्य अतिरिकत संरचना। यह प्राय: मुख्य भवन की पिछली दीवार के साथ लगी होती है और इसके आगे टहलने आदि के लिए छत होती है।
Pent Roof
ढालू छत
एक तरफ झुकी हुई छत। घर पिछला हिस्सा कभी-कभी अगले हिस्से से ऊँचा होता है अत: उसकी छत पीछे से आगे की ओर काफी ढालदार होती है।
Perch
पर्च
मंच के दोनों ओर का विस्तीर्ण/अतिरिक्त भाग जो दर्शकों को दिखाई नहीं देता।
Perfornance
प्रस्तुति, अभिनय
1.अदाकारी या प्रदर्शन की शैली, विधि। 2.नाटक, संगीत प्रस्तुति।
Performing Art
अभिनय कला
नाटक, संगीत, नृत्य इत्यादि।
Period
अवधि
सामान्यत: किसी विशेष शैली को दर्शीन/परिभाषित करने वाला समय।