logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Sclerine
दृढ़ाइन, स्कलेराइन
बिना अंतश्चोल (इन्टाइन) का स्पोरोडर्म।

Sclerotesta
दृढ़ बीज कवच
बीजाण्ड के तीन कवच स्तरों में से बिचली परत, जो दृढ़ होती है।

Scolecopteris
स्कोलीकॉप्टेरिस
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के मेरेटिएलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग की इन संबीजाणुधानियों में बीजाणुधानियों का चक्र पार्श्व में लगा होता है।

Sculpatomonoleti
स्कल्पैटोमोनालेटी
परागाणु अधोप्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनमें त्रिअर चिन्ह होता है तथा बाह्यचोल (एक्साइन) अलंकारयुक्त होता है। उदा. ऐरारट्राइस्पोराइटीज़

Sculptine
अलंकृत चोल, स्कल्पटाइन
परागाणु का अलंकुत चोल जिसके बारे में यह निर्धारण न हो पाए कि वह एक्साइन है या पेराइन।

Sculptura
अलंकारादि
परागाणु बाह्यचोल (एक्साइ) पर अंकित ज्यामितीय आकृतियाँ जो संरचना, से सम्बद्ध न होते हुए भी पहिचान करने में सहायक होती हैं।

Scutulati
स्कूटुलाटी
परागाणु उप अधोप्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनके बाह्यचोल (एक्साइन) में स्कुटेलम होते हैं।

Scutum
स्कूटम
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के ग्लॉसोप्टेरिडेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। पर्मियन युग की ये बीजाण्डी संरचनाएँ ढाल के आकार की होती हैं।

Secondary Vein(s)
द्वितीयक शिरा (एँ)
प्राथमिक शिरा से निकलने वाली शिराएँ। इनके अपसरण-कोण तथा मोटाई में काफी विविधता होती है।

Sediment
अवसाद
भूपृष्ठ पर ठोस अवस्था में निक्षिप्त जैव या खनिज पदार्थ। यह भूपृष्ठ पर हवा, पानी या हिम द्वारा लाया जाता हैं।


logo