logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Eclipse
तिरोभाव
जीवाणुभोजी (बैक्टीरियोफाज) के संक्रमण के बाद का वह समयांतराल जब परपोषी में पूर्ण प्रभोजी (विरियॉन) उपस्थित नहीं होते।

Ecological niche
पारिस्थितिक निकेत
वह स्थान विशेष (प्राकृतिक परिवेश) जहां जीव अपने जीवीय संबंधों तथा भौतिक पर्यावरण में रहता है। यह पर्यावरण उसके विशिष्ट संरचनात्मक अनुकूलनों, शरीर-क्रियात्मक समायोजनों तथा विकसित व्यवहारपरक प्रतिरुपों से निर्धारित होता है।

Ecological succession
पारिस्थितिक अनुक्रम
पारिस्थितिकीय निकेत में पहले से उपस्थित समष्टियों का दूसरी बेहतर अनुकूलित समष्टियों द्वारा प्रतिस्थापन।

Ecological tolerance
पारिस्थितिकीय सह्यता
विभिन्न पर्यावरणीय कारकों जैसे-मौसम और खाद्य - की वे सीमाएं, जिनके भीतर जैव जाति जिंदा रह सकती है। ये सीमाएं भिन्न-भिन्न जातियों के लिए भिन्न-भिन्न होती हैं।

Ecology
पारिस्थितिकी, परिस्थिविज्ञान
जीवविज्ञान की वह शाखा, जिसमें जीवधारियों के आपसी संबंध तथा पर्यावरण के साथ उनके भौतिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है।

Economic damage
आर्थिक क्षति
हानि की वह मात्रा जिसको रोकने के लिए प्रयुक्त कृत्रिम नियंत्रण में आने वाली लागत उचित होती है।

Economic injury level
आर्थिक क्षति स्तर
पीड़कों की समष्टि की न्यूनतम सघनता, जो आर्धिक हानि का कारण बनती है।

Economic threshold
आर्थिक देहली
आर्थिक देहली हमेशा ही आर्थिक क्षति स्तर की अपेक्षा निम्न पीड़क सघनता को निरुपित करती है। इन नियंत्रण उपायों को इसलिए अपनाया जाता है ताकि पीड़कों की सघनता आर्थिक क्षति स्तर तक न पहुंचने पाए।

Ecosystem
पारितंत्र, पारिस्थितिक तंत्र
पौधों तथा प्राणियों का जैव समुदाय और पानी, हवा, मिट्टी आदि के भौतिक पर्यावरणी कारकों के मिलने से बना तंत्र। संरचना तथा कार्य की दृष्टि से इसे पारिस्थितिकी की मूलभूत इकाई समझा जाता है। उदा. तालाब, वन, आदि।

Ectoderm
बाह्यजनस्तर
प्राणियों के भ्रूण में तीन प्रथमिक कोशिका स्तरों में से सबसे बाहर की परत, जिससे अधिचर्म और तंत्रिका ऊतक बनते हैं।


logo