logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Parliamentary correspondent
संसदीय संवाददाता विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के वे संवाददाता जो जो संसद की दिन-प्रतिदिन की कार्यवाहियों के विषय में, संबंधित पत्रों को जानकारी देने के लिए उनके प्रतिनिधि के रूप में संसद भवन में तैनात किए जाते हैं।

Parliamentary debate
संसदीय वादविवाद संसद के किसी सदन में किसी विधेयक अथवा प्रस्ताव (जैसे ध्यानाकर्षण या कामरोको प्रस्ताव) या किसी अन्य प्रश्न को लेकर सत्तारूढ़ दल के सदस्यों तथा विरोधी दल के सदस्यों के मध्य होने वाला विचार-विमर्श तथा वाद-विवाद।

Parliamentary government
संसदीय शासन, संसदीय सरकार शासन की वह पद्धति जिसमें कार्यपालिका (जिसे मंत्रिमंडल कहते हैं) के सदस्य (जिन्हें मंत्री कहते हैं) संसद के सदस्यों में से नियुक्त किए जाते हैं और जिनकी नियुक्ति प्रधान मंत्री के परामर्श पर राज्याध्यक्ष द्वारा की जाती है। ये मंत्री व्यक्तिगत तथा सामूहिक रूप से संसद के प्रति उत्तरदायी होते हैं। संसद में बहुमत न रहने पर उन्हें पद त्याग करना पड़ता है। इस पद्धति में वास्तविक सत्ता राज्याध्यक्ष के पास न होकर मंत्रियों के हाथों में होती है जिनमें प्रधान मंत्री प्रमुख होता है। इस प्रकार इस शासन पद्धति में निम्न मूल गुण पाए जाते हैं :- (1) राज्याध्यक्ष केवल नाममात्र का होता है तथा वास्तविक सत्ता प्रधान मंत्री के हाथों में होती है। (2) मंत्रिमंडल के सदस्य संसद के सदस्यों में से लिए जाते हैं। (3) मंत्रिपरिषद् व्यक्तिगत तथा सामूहिक रूप से संसद के प्रति उत्तरादायी होती है। (4) मंत्रिमंडल का कार्यकाल संसद के विश्वास पर निर्भर होने के कारण अनिश्चित होता है। (5) शासन का नेतृत्व प्रधान मंत्री करता है।

Parliamentary privileges
parliamentary correspondent

Parliamentary procedure
संसदीय कार्यविधि संसद के दोनों सदनों में से किसी भी सदन में की जाने वाली कार्यवाही यथा, विधि-निर्माण विधेयक पारित करना, संसदीय प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, कामरोको प्रस्ताव आदि के लिए विहित प्रक्रिया।

Parochialism
संकीर्णतावाद, संकीर्णता, संकीर्णवृत्ति संकीर्ण होने की अवस्था अथवा गुण। मात्र अपने क्षेत्रीय हितों की चिंता करने तथा वृद्धि के बारे में सोचने की प्रवृत्ति। यह प्रवृत्ति अंतर्राष्ट्रीयता, सह-अस्तित्व तथा भाईचारे की भावना के विरुद्ध है। भारत में भाषावाद, क्षेत्रीयतावाद, स्थानीयतावाद, आदि इसी प्रवृत्ति के विविध रूप हैं।

Parole
पैरोल किसी बन्दी को दंडावधि पूरी होने से-पूर्व इस शर्त के साथ रिहा करना कि वह एक निश्चित अवधि तक निहित शर्तों को पूरा करता रहेगा तथा नियमित रूप से या बुलाए जाने पर निर्दिष्ट अधिकारी के समक्ष उपस्थित होगा और पैरोल की अवधि पूरी होने पर स्वयं बंदीगृह लौट आएगा।

Particular international law
विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय क़ानून, विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय विधि राष्ट्रों के आचरण को नियमित करने वाले ऐसे क़ानून जो सामान्य रूप से सभी राज्यों पर लागू न होकर किसी क्षेत्र विशेष अथवा महाद्वीप विशेष के राज्यों के पारस्परिक संबंधों में ही लागू होते हैं।

Partyless democracy
दलविहीन लोकतंत्र वह राजनीतिक व्यवस्था जिसमें राजनीतिक दलों का संगठन वर्जित हो और चुनाव दलगत आधार पर न हो। इस प्रकार के लोकतंत्र के अनेक उदाहरण हैं जैसे, नेपाल में पंचायत व्यवस्था तथा अय्यूब के काल में पाकिस्तान में बुनियादी लोकतंत्र। निर्दलीय लोकतंत्र के समर्थकों में लोकनायक जयप्रकाश नारायण का नाम उल्लेखनीय है जिनका विश्वास था कि आदर्श लोकतंत्र में दलों की कोई आवश्यकता ही नहीं है।

Party politics
दलगत राजनीति, दलपरक राजनीति वर्तमान काल में, राजनीति को शक्ति के लिए संघर्ष कहा गया है और इस निरंतर चलने वाले संघर्ष में मुख्य कारक हैं राजनीतिक दल और उनकी परस्पर विरोधी नीतियाँ और कार्यक्रम जिनके आधार पर वे सत्ता पाने का प्रयास करते हैं और इसके लिए वैध-अवैध, उचित-अनुचित अनेक युक्तियाँ अपनाने में संकोच नहीं करते। इस प्रकार उत्पन्न स्थिति को दलगत राजनीति कहते हैं।


logo