logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Path Length Or Propagation Delay
पाथ लेंथ या प्रॉपोगेशन डिले
उपकरण के एक भाग या केबल की लंबाई से होकत गुजरने में सिगनल द्वारा लिया गया समय।

Path Of Action
पथ निर्देशन
एक चरित्र के पूरे एनिमेशन में, उसके निर्देशन और उपयोग किए जाने वाले क्षेत्र में, चारित्र की गति द्वारा लिए जाने वाले स्थान की मात्रा।

Patio
प्रांगण
घी के अंदर का खुला आँगन जहाँ से आकाश दिखाई देता है।

Patra-Lata
पत्र-लता
लकड़ी अथवा पत्थि पर घुमावदार अलंकरण।

Pavement
कुट़टिम
भवन में पतथर, संगमरमर या टाईल का फर्श अथवा भवन के बाहर सीमेंट या डामर का फर्श।

Pea-Light
तारा-प्रकाश
क्रिसमस पेड़ आदि में सहावट के काम में आने वाले झिलमिलाते बहुत छोटे बल्ब जो तारों का आभास देते हैं।

Pedestal
पीठिका, पेडस्टल
1. मूर्ति, फूलदान आदि को सहारा देने वाला आधार या शंड। वास्तुकला में यह श्रेणीक्रम का सबसे नीचे वाला भाग होता है जो एक आधार डैडो और कार्निस से मिलकर बनता है। 2. यह वीडियो सिगनल का डी.सी. सेट है। यह दृश्य के श्याम स्तर के डी.सी. स्तर और लोपन स्तर के बीच का अंतर होता है।

Pedestal Chair
पीठीका कुर्सी
काल या समय के अनुसार कुर्सी का ऐसा डिजाइन, जिसमें आसन हिलने-डुलने वाले एक आधार पर टिका होता है। यह आधार, प्राय: धातु, काष्ठ या प्लास्टिक का बना होता है।

Pedestal Table
पीठीका मेज
गोलाकार या अंडाकार मेज केवल एक आलंब पर टिकी होती है। यह आलंब प्राय: खड़ा या घुमावदार स्तंभ के रूप में होता है जिसका अधो भाग भारी और फैले हुए पाए वाला होता है।

Pelmet
पेलमेट
वह जो खिड़की/दरवाजे के ऊपर परदे लटकाने वाली छड़ों आदि को ढकता है। यह सजावटी या सादी लकड़ी/प्लाइवुड या कपड़े का बना होता है।


logo