logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Samaropsis
समारॉप्सिस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक अनंतिम वंश। पर्मियन कार्बनी युग के ये बीज चपटे और किनारीदार होते हैं।

Sanmiguella
सैन्मीगुएला
संवहनी पादपों के ऐन्जियोस्पर्मोप्सिडा वर्ग का एक वंश। ट्राइएसिक युग के इन पौधों की ताड़ जैसी पत्तियाँ होती हैं।

Sarcotesta
मांसल बीजकवच
बीजाण्ड के कवच की तीन परतों में से सबसे अन्दर की परत, जो मृदूतकी होती है।

Sawdonia
सौडोनिया
संवहनी पादपों के जोस्टेरोफिल्लॉप्सिडा वर्ग का एक वंश। डिवोनियन युग के न पौधों के अक्ष की शाखाएँ कंटीली होती हैं।

Scabrati
स्क्रैब्राटी
परागाणु उप अधोप्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिसमें बाह्यचोल खुरदुरा होता है।

Scalariform
सोपानवत्
सीढ़ीनुमा; जैसे कुछ संवाहिकाएँ (ट्रेकीड़)

Schizoneura
शाइजोन्यूरा
संवहनी पादपों के स्फीनॉप्सिडा वर्ग के इक्वीसिटेलीज़ गण का एक वंश। पर्मियन से जुरैसिक युग तक के इन पौधों में कैटकिन जैसे सहपत्रहीन शंकु होते हैं।

Schopfiastrum
स्कोफिऐस्ट्रम
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मेलीज़ गण का एक वंश। कार्बनी युग के इन पौधों में एकान्तर पर्ण होते हैं।

Sciadopitytes
स्किएडोपिटीज़
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिडा वर्ग के टैक्सोडिएसी कुल का एक वंश। क्रिटेशस युग के इन पौधों की पत्तियाँ रैखिक होती हैं।

Sclerenchyma
दृढ़ोतक
मोटी, लिग्निन युक्त कठोर कोशिकाओं वाला ऊतक, जो पौधे को सहारा देता है। इसमें लम्बी गावदुम कोशिकाएँ (रेशे) तथा कोशिकाएँ (स्केलेरीड) होती हैं।


logo